उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में अलीगढ़ की वन्दना सिंह ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है. बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की ओर से आयोजित परीक्षा में चार लाख से अधिक अभ्यर्थियों को रैंक जारी की गई है.उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में जारी किया गया.इस दौरान टॉप करने वाले अभ्यर्थियों से उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और अधिकारियों ने वीडियो कॉल के जरिए बातचीत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं.उच्च शिक्षा मंत्री ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत और सही मार्गदर्शन से विद्यार्थी अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। उन्होंने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की टीम को भी बधाई दी.
72 जिलों के 1011 केंद्रों पर हुई परीक्षा
उत्तर प्रदेश शासन ने बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 कराने की जिम्मेदारी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी को दी थी. परीक्षा 31 मई 2026 को प्रदेश के 72 जिलों के 1011 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई.
परीक्षा दो पालियों में हुई. पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई.इस परीक्षा के लिए कुल 4,44,958 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें 2,72,659 महिलाएं, 1,72,297 पुरुष और 2 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी शामिल थे.
परीक्षा में 90 प्रतिशत रही उपस्थिति
AI और बायोमेट्रिक से हुई निगरानी
परीक्षा को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया. सभी परीक्षा केंद्रों की लाइव निगरानी के लिए हाईटेक कमांड कंट्रोल रूम बनाया गया.परीक्षा केंद्रों पर 22 हजार से ज्यादा CCTV कैमरे लगाए गए.इसके अलावा 5651 बायोमेट्रिक मशीनों से अभ्यर्थियों की पहचान की गई. फेस रिकॉग्निशन और फिंगर प्रिंट के जरिए उपस्थिति दर्ज की गई. परीक्षा के दौरान अनुचित साधन का इस्तेमाल करने वाले चार अभ्यर्थियों का परिणाम रद्द कर दिया गया.