यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 16 जून को जारी किया गया. परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपने अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से अपना स्कोरकार्ड और रैंक आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.co.in पर देख सकते हैं. अब परीक्षा पास करने वाले छात्रों को उत्तर प्रदेश के बीएड कॉलेजों में एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा और एडमिशन के लिए मेरिट और काउंसलिंग दोनों जरूरी हैं. छात्र अपनी रैंक के आधार पर कॉलेजों का चयन कर सकेंगे, जिसके बाद उन्हें सीटों का आवंटन किया जाएगा और फिर एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी. एडमिशन काउंसलिंग की शुरुआत 1 जुलाई से होगी.
काउंसलिंग के जरिए यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में पास हुए छात्रों को उत्तर प्रदेश की स्टेट यूनिवर्सिटीज से एफिलिएटेड राजकीय, एडेड और प्राइवेट कॉलेजों में 2026-28 सत्र में एडमिशन मिलेगा. राज्य में करीब 2300 बीएड कॉलेज हैं, जिनकी 2.40 लाख से अधिक सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
काउंसलिंग के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स जरूरीइस साल यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में 4,00,506 छात्र शामिल हुए थे और उनमें से 4,00,107 छात्र पास हो गए यानी प्रवेश परीक्षा में शामिल 99.9 फीसदी छात्रों को रैंक जारी की गई. इस परीक्षा में अलीगढ़ की वंदना सिंह ने टॉप किया है. उन्होंने 400 में से 359.32 अंक हासिल किया है. वहीं, अलीगढ़ के ही नितिन पचौरी 352.66 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर, जौनपुर की खुशी ने 349.32 अंकों के साथ तीसरा, वाराणसी की प्रिया पटेल 341.99 अंकों के साथ चौथा और वाराणसी की ही प्रगति तिवारी ने 340.66 अंकों के साथ पांचवां स्थान हासिल किया है.
ये भी पढ़ें: DU PG एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट जारी, 11,548 सीटों पर होंगे दाखिले