Sonu Nigam: अपने लंबे करियर में सोनू निगम ने 6000 से ज्यादा गाने गाए हैं. अलग-अलग भाषाओं में 700 से ज्यादा फिल्मों में अपनी आवाज दी है. अक्सर सिंगर अपनी आवाज और गानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. लेकिन इस बार वजह उनकी हेल्थ है. जी हां, हाल ही में उन्होंने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया. जिसमें बताते दिख रहे हैं कि हफ्तेभर से वो कितना परेशान हैं और कितने दर्द से गुजर रहे हैं, जिसके लिए उन्हें मेडिकल ट्रीटमेंट लेना पड़ा. अब भी वो पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं. दरअसल सिंगर के गर्दन की नसें दब गई हैं, जिसके चलते वो काफी परेशान हो गए. कहते दिखें- ”मेरे कई MRI और CT स्कैन करवाए हैं और कई दवाइयां भी चल रही हैं.”
सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया. जिसके कैप्शन में वो लिखते हैं- 13 जून, मुंबई. दरअसल कॉन्सर्ट से पहले ही सिंगर ने बताया कि वो कितनी तकलीफ में थे. जिसके चलते बहुत सारी दवाइयां लेनी पड़ रही है और उनका गला भी ठीक नहीं है. लेकिन इस दौरान उन्हें पॉजिटिव देखकर सिंगर के फैन्स काफी खुश हो गए. वो लिखते हैं- ”सर आप जल्दी ठीक हो जाइए, हमें तो आपकी आवाज ही सुकून देती है.”
सोनू निगम ने क्या बताया?सिंगर सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया. जिसमें वो कहते हैं- ”यह देखो मेरी नसें दब गई हैं. मेरे एक हफ्ते से MRI, CT स्कैन हो रहे हैं, इतनी दवाइयां और फिजियोथैरेपी भी हो रही है. बहुत ही ज्यादा तकलीफ में था मैं और अभी भी दर्द की दवाई ले रहा हूं. उसकी वजह से मेरा गला भी थोड़ा भारी हो रखा है. और आज मैं परफॉर्म कर रहा हूं कम से कम एक महीना 10-12 दिन के बाद. तो मेरा कॉन्फिडेंस वैसे भी थोड़ा लो है और ऊपर से गला थोड़ा भारी हो रखा है. पर क्या करें, वो गर्दन की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं- इसे रिलैक्स करने के लिए जो ले रहा हूं, वो गले को भी रिलैक्स दे.”
सोनू निगम का वीडियो छाया
View this post on Instagram
A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)
दरअसल जिस दिन सिंगर ने यह वीडियो शेयर किया था, उस दिन उनका कॉन्सर्ट था. इस दौरान पॉजिटिव रहते हुए वो कहते दिखे- कोई बात नहीं भगवान मुझे स्टेज पर शक्ति दें और आखिर में हंसते हुए वीडियो को खत्म किया. दरअसल उनके गर्दन में एक पैच लगा भी दिखा, जिसे दर्द को कम करने के लिए लगाया गया है. लोग लगातार दुआ कर रहे हैं कि जल्द ही सिंगर ठीक हो जाए और उन्हें इस दर्द से राहत मिले.