'इतना गंदा....' कपूर खानदान और बॉलीवुड हीरो का डर्टी किचन देख लोग हैरान, फराह खान ने कराया रेनोवेट
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क June 18, 2026 11:42 AM

बॉलीवुड की जानी-मानी डायरेक्टर, कोरियोग्राफर और यूट्यूबर फराह खान एक बार फिर अपने लेटेस्ट व्लॉग को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. फराह खान हाल ही में मशहूर एक्टर संजय कपूर और उनकी पत्नी महीप कपूर के घर पहुंचीं. इस दौरान कपल ने फराह का जोरदार स्वागत किया. बाद में फराह खान ने बताया कि वो अपने मेकओवर सेगमेंट में उनका किचन का मेकओवर करने आई हैं. 

किचन में नहीं आतीं महीप कपूर
फराह खान के व्लॉग में महीप कपूर ने बताया कि पिछले 20 साल से उनके किचन का मेकओवर नहीं हुआ है. इसके बाद फराह अगले दिन महीप और संजय कपूर के घर पहुंचीं. किचन की हालत देखकर वह हैरान रह गईं. 

उन्होंने कहा, 'महीप सच बोल रही थी, उसके किचन की हालत काफी खराब है. ऐसा लगता है कि शादी के बाद उन्होंने किचन में एंट्री नहीं की, बस खाना ही खाया है.' इसके बाद उन्होंने टूटे-फूटे किचन का हर एक कोना दिखाया. 

नया किचन देखकर चौंक गई महीप कपूर
फराह खान को संजय और महीप के किचन का मेकओवर करने में करीब तीन हफ्तों का समय लगा. डायरेक्टर ने कपल का किचन पूरी तरह से बदल कर रख दिया. किचन के मेकओवर के बाद फराह खान ने इसका फाइनल लुक भी अपने व्लॉग में दिखाया, जिसे देखकर महीप कपूर काफी खुश नजर आईं. 

नए किचन में मॉडर्न डिजाइन के साथ हर सामान को सही तरीके से रखा गया था. मेकओवर देखकर महीप और संजय दोनों हैरान रह गए और उन्होंने फराह का शुक्रिया अदा किया. 

फैंस कर रहे फराह खान की तारीफ
फराह के इस व्लॉग को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स में किचन के ट्रांसफॉर्मेशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'पहले लगा कि कमेंट करूं, किसी सेलेब्स के किचन का मेकओवर करने से बेहतर है कि उनके हाउस हेल्प का काम आसान किया जाए, लेकिन किचन की हालत देखने के बाद समझ आया कि नहीं, आपने बिल्कुल सही फैसला लिया है.' 

एक यूजर ने लिखा, 'किचन की हालत बहुत खराब है. ये किसी सेलिब्रिटी के घर का किचन जैसा भी नहीं लगता.' एक लिखते हैं, 'मुझे नहीं लगता कि महीप और संजय इस घर में रहते हैं. यह किचन सिर्फ़ शो के लिए है.' एक ने लिखा, 'कितना गंदा किचन है, लेकिन फराह ने इसे सुंदर बना दिया.' फराह खान का ये व्लॉग सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. 

ः रात को गार्ड की नौकरी, सुबह टॉयलेट की सफाई, गाना सुपरहिट होने के बाद भी पेट पालने के लिए ये काम करते थे गिप्पी ग्रेवाल

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.