संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी (UPSC) ने प्रीलिम्स परीक्षा पास कर सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 में बैठने के लिए पात्र उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. इस बार प्रीलिम्स में 13 हजार से अधिक कैंडिडेट्स पास हुए हैं. आयोग ने 24 मई को यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया था और 15 जून को रिजल्ट जारी कर दिया था. आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी चयनित उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अस्थायी है. उनकी पात्रता परीक्षा नियमों के अनुसार सभी जरूरतों को पूरा करने पर निर्भर रहेगी. अब मेंस परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कुछ डिटेल्स भरने होंगे.
पास हुए कैंडिडेट्स को आगे क्या करना होगा?इन डिटेल्स को सबमिट करने और अपडेट करने के लिए विंडो 19 जून से 28 जून, 2026 तक यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर खुली रहेगी.
फाइनल सबमिशन के लिए लॉगिन करना अनिवार्ययूपीएससी ने सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर पोर्टल upsconline.nic.in पर लॉगिन करना अनिवार्य कर दिया है. कैंडिडेट्स को अपनी डिटेल्स को अपडेट या री-वैरिफाई करना होगा और ई-एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए आवेदन पत्र जमा करना होगा. ऐसा न करने पर उम्मीदवार को आगे की परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा. इतना ही नहीं, जिन उम्मीदवारों को कोई बदलाव करने की जरूरत नहीं है, उन्हें भी लॉगिन करके अपनी डिटेल्स वैरिफाई करने के बाद फाइनल सबमिशन पूरा करना होगा.
UPSC Name Wise List Of Qualified Candidates For Civil Services Mains 2026
फाइनल रिजल्ट के बाद जारी किए जाएंगे कट-ऑफआयोग ने कहा है कि सिविल सेवा परीक्षा 2026 और भारतीय वन सेवा परीक्षा 2026 की पूरी प्रक्रिया खत्म होने के बाद ही यानी फाइनल रिजल्ट घोषित होने के बाद ही प्रीलिम्स परीक्षा 2026 के अंक, कट-ऑफ अंक और आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपलोड किए जाएंगे. किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार सुबह 9 बजे से रात 8 बजे के बीच यूपीएससी कॉल सेंटर से 011-40303444 या 24041001 पर संपर्क कर सकते हैं.
पिछले साल के मुकाबले इस साल कम रहा रिजल्टइस साल यूपीएससी सिविस सेवा प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 13,343 उम्मीदवार पास हुए हैं, लेकिन ये संख्या पिछले साल के मुकाबले कम है. पिछले साल यानी 2025 में 1,087 रिक्तियों के लिए हुई प्रीलिम्स परीक्षा में 14,161 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की थी.
ये भी पढ़ें: महीनों तक झेला रिजेक्शन, अब भारतीय छात्रा को मिली 2 करोड़ की स्कॉलरशिप, ऑक्सफोर्ड से करेगी PhD