कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित संयुक्त स्नातक स्तर परीक्षा (CGL) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है. आयोग ने इस भर्ती अभियान के तहत 12,256 पदों पर नियुक्तियां करने का लक्ष्य रखा है. SSC ने सीजीएल भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 मई 2026 से शुरू की थी. इच्छुक उम्मीदवार 22 जून 2026 रात 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में ग्रुप-बी और ग्रुप-सी पदों के लिए की जाएगी. जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें लास्ट डेट से पहले फॉर्म भरने की सलाह दी गई है.
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदनSSC CGL 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. नए उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें. सभी जरूरी व्यक्तिगत और एजुकेशनल डिटेल्स दर्ज करें, जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें. आवेदन फॉर्म का प्रिंट या पीडीएफ भविष्य के लिए सुरक्षित रखना चाहिए.
आवेदन की फीस कितनी है?सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की फीस 100 रुपये रखा गई है. वहीं एससी, एसटी, महिला, दिव्यांग और पूर्व सैनिक वर्ग के उम्मीदवारों को फीस भुगतान से छूट दी गई है. फीस का भुगतान यूपीआई, नेट बैंकिंग और डेबिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है.
क्वालिफिकेशन और एज लिमिटउम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है. कुछ विशेष पदों, जैसे जूनियर सांख्यिकी अधिकारी (JSO), के लिए अतिरिक्त एजुकेशनल क्वालिफिकेशन भी मांगी गई है. अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित है.
किन पदों पर होगी भर्ती?SSC CGL 2026 के तहत सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO), आयकर निरीक्षक, सहायक प्रवर्तन अधिकारी, लेखा परीक्षक, लेखाकार, कर सहायक, जूनियर सांख्यिकी अधिकारी समेत कई ग्रुप-बी और ग्रुप-सी पदों पर भर्ती की जाएगी. सहायक लेखा अधिकारी और सहायक लेखापरीक्षा अधिकारी जैसे पद भी इस बार शामिल किए गए हैं, जिनका सैलरी पैकेज 47,600 रुपये से 1,51,100 रुपये तक है.