Pritam: क्या अरिजीत सिंह के बाद अब प्रीतम भी संन्यास ले रहे हैं? सच पता चल गया
TV9 Bharatvarsh June 19, 2026 02:43 AM

Pritam Retirement Truth: मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने इसी साल जनवरी में प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले लिया था. अब वो फिल्मों के लिए गाने नहीं गाएंगे. उनके बाद पिछले कुछ दिनों से दिग्गज म्यूजिक कंपोजर प्रीतम के भी संन्यास लेने की चर्चा चल रही है. ये चर्चा उनके एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद शुरू हुई. उन्होंने अपने पोस्ट में कहा था कि वो कुछ नया करने चाहते हैं, जिसे लोगों ने रिटायरमेंट से जोड़ दिया. हालांकि, ये सच नहीं. प्रीतम रिटायरमेंट नहीं ले रहे हैं.

प्रीतम से जुड़े एक सोर्स ने एचटी को कहा, “प्रीतम म्यूजिक इंडस्ट्री नहीं छोड़ रहे हैं. वो काम करना जारी रखेंगे. अपनी पोस्ट के जरिए उन्होंने बस ये बताया कि उनकी कुछ और चीजों में भी दिलचस्पी है, जिन्हें वे अभी प्राथमिकता देना चाहते हैं. इसका मतलब ये नहीं है कि वो हमेशा के लिए म्यूजिक इंडस्ट्री छोड़ देंगे.” इससे बिल्कुल साफ हो जाता है कि प्रीतम म्यूजिक इंडस्ट्री में आगे भी अपना काम जारी रखेंगे. संन्यास लेने के जो कयास लग रहे थे, उसपर विराम लग चुका है.

प्रीतम ने अपने पोस्ट में क्या लिखा था?

प्रीतम ने 14 जून को अपना 55वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस मौके पर फैंस ने उन्हें जमकर बधाइयां दीं. अपने तमाम चाहने वालों को शुक्रिया कहने के लिए प्रीतम ने इंस्टग्राम पर एक पोस्ट किया था, उसी में उन्होंने जिक्र किया था कि वो कुछ नया करना चाहते हैं. प्रीतम ने लिखा था, “आप सभी की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया. मैं हर किसी को अलग-अलग जवाब तो नहीं दे सकता, लेकिन कृपया मेरा दिल से आभार स्वीकार करें. मैंने आज खुद को कुछ साल ऐसे जीने का तोहफा देने का फैसला किया है, जो जिंदगी को अलग तरह से जीने का मौका दे. उन चीजों को पूरा करने का मौका दे, जो मैं अब तक नहीं कर पाया.”

View this post on Instagram

A post shared by Pritam (@ipritamofficial)

ये भी पढ़ें-

टॉप 5 से बाहर अनुपमा, क्योंकि सास का भी बुरा हाल, जानिए किस शो ने नंबर 1 की गद्दी पर किया कब्जा

रणबीर की 4000 करोड़ी रामायण से भिड़ेंगे रजनीकांत? जेलर 2 की दिवाली पर बड़ी तैयारी

प्रीतम ने ये बातें भी लिखी थी

उन्होंने आगे लिखा था, “अब उस नए सफर पर निकलने का समय आ गया है, जिसे मैंने लंबे समय से टाल रखा था. आम जिंदगी का सफर भी शानदार होता है, लेकिन मुझे हमेशा उन रास्तों के बारे में जानने की ज्यादा उत्सुकता रही है, जिनपर ज्यादा लोग नहीं गए. आपके प्यार और साथ के लिए धन्यवाद.” इसी पोस्ट से रिटायरमेंट की चर्चा शुरू हो गई थी, जिसको लेकर अब क्लियर हो चुका है कि ऐसा कुछ नहीं है. वो संन्यास नहीं ले रहे हैं.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.