Box Office: थियेटर पर राजा शिवाजी का टाइम ओवर, 100 करोड़ से ज्यादा कमाकर रितेश देशमुख की फिल्म हिट रही या फ्लॉप?
TV9 Bharatvarsh June 19, 2026 02:43 AM

Raja Shivaji Film Final Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने अपने च्वाइस ऑफ रोल्स में काफी परिवर्तन किया है. पहले वे फिल्मों में साइड रोल्स में होते थे. लीड रोल्स भी उनके हल्के-फुल्के रहते थे. लेकिन बदलते वक्त के साथ उन्होंने अब स्ट्रॉन्ग कैरेक्टर्स प्ले करने शुरू कर दिए हैं. इसका उन्हें फायदा भी मिला है. अब उनकी पिछली रिलीज फिल्म राजा शिवाजी को ही देख लीजिए. इस फिल्म ने अपनी थिएट्रिकल रिलीज पूरी कर ली है. अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने की तैयारी में है. फिल्म ने दुनियाभर में 130 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और ये मराठी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. आइए जानते हैं कि फिल्म हिट रही है या फ्लॉप.

रितेश देशमुख ने ही इस फिल्म का निर्देशन किया है और वही फिल्म में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए हैं. फिल्म में एक्टर ने अपनी एक्टिंग स्किल से इंप्रेस किया है. इस फिल्म का बजट रिपोर्ट्स के मुताबिक 100 करोड़ रुपये के आसपास का बताया जा रहा था. इस बजट के मुकाबले फिल्म ने 130 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और उनकी ये फिल्म मराठी सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई है. फिल्म हिट रही है. अब ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी. हालांकि अभी फिल्म की फाइनल स्ट्रीमिंग डेट अनाउंस नहीं की गई है. लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म जुलाई में दस्तक दे सकती है.

ये भी पढ़ें- OTT Shows: पलक झपका नहीं पाएंगे, जिंदगी में एक बार जरूर देख लें असल घटनाओं पर बनी ये 5 सीरीज

देऊल बंद 2 भी पीछे नहीं

मराठी सिनेमा की फिल्में भी अब बॉक्स ऑफिस पर कमाल करती नजर आ रही हैं. इधर रितेश देशमुख की फिल्म ने प्रमोशन के साथ 130 करोड़ का कलेक्शन किया वहीं बिना शोर-शराबे के आई देऊल बंद 2 फिल्म ने तगड़ी कमाई कर के दिखाई और सभी को हैरान कर दिया. इस फिल्म ने 90 करोड़ के आसपास का कलेक्शन कर लिया है और मराठी फिल्म इंडस्ट्री की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. इसके पहले पार्ट को भी सफलता मिली थी. अब देखने वाली बात होगी कि देऊल बंद 2 फिल्म की फाइनल अर्निंग कितनी होती है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.