
कोलकाता, 18 जून . पश्चिम बंगाल Government अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ी सभी जल परियोजनाओं में भाग लेगी. Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने Thursday को यह घोषणा की.
उन्होंने यह घोषणा राज्य सचिवालय नवान्न में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के साथ बैठक के बाद social media पर एक पोस्ट के जरिए की.
Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi की परिकल्पना वाली केंद्र Government की प्रमुख योजना जल जीवन मिशन अब पश्चिम बंगाल में तेजी से आगे बढ़ेगी.
उन्होंने कहा, ”यह मिशन Prime Minister Narendra Modi के उस विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके तहत राज्य के सबसे दूरदराज इलाकों तक हर घर में सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है.”
जल जीवन मिशन केंद्र Government के जल शक्ति मंत्रालय की प्रमुख योजना है. इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के सभी घरों तक नल के माध्यम से सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना है. यह योजना वर्ष 2019 में शुरू की गई थी और अब इसे वर्ष 2028 तक बढ़ा दिया गया है, ताकि सभी लोगों को दीर्घकालिक जल सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
Chief Minister ने कहा कि पश्चिम बंगाल Government अब जल शक्ति मंत्रालय के साथ मिलकर नमामि गंगे कार्यक्रम और जल शक्ति अभियान जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं में भी भाग लेगी. इससे राज्य को लाभ मिलेगा और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाएं समय पर पूरी हो सकेंगी.
सुवेंदु अधिकारी ने अपने पोस्ट में पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी और उनकी Government पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली Government जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ी केंद्रीय योजनाओं में राज्य की भागीदारी को लेकर उत्साहित नहीं थी.
उन्होंने कहा, ”लंबे समय तक पिछली राज्य Government ने इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं को रोकने, धीमा करने और उनका श्रेय लेने की कोशिश की, लेकिन अब वंचना का वह दौर खत्म हो गया है. भाजपा Government इन योजनाओं को बिना किसी बाधा के जमीन पर लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है.”
–
एएमटी/डीकेपी