अब लग्जरी कार खरीदने का सपना होगा पूरा, 15 जुलाई से सस्ती होने जा रहीं गाड़ियां, जानें डिटेल्स
क़मरजहां June 19, 2026 01:42 PM

लग्जरी कार खरीदने का सपना देखने वाले लोगों के लिए यह खबर अच्छी हो सकती है. दरअसल, भारत और ब्रिटेन के बीच हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) का फायदा अब कार खरीदारों को भी मिलने वाला है. इस समझौते के बाद ब्रिटेन से भारत आने वाली कुछ लग्जरी कारों की कीमतें कम हो सकती हैं. इसका सबसे ज्यादा फायदा Jaguar और Land Rover जैसी कंपनियों की गाड़ियों को मिलेगा.

दरअसल, किसी भी विदेशी कार को भारत में बेचने से पहले उस पर भारी इंपोर्ट ड्यूटी लगाई जाती है. इसी वजह से कई लग्जरी कारों की कीमत काफी बढ़ जाती है. लेकिन भारत और UK के बीच हुए नए समझौते के बाद इस टैक्स में राहत मिलने जा रही है. इससे कार कंपनियों की लागत कम होगी और इसका फायदा ग्राहकों तक पहुंच सकता है.

15 जुलाई से लागू हो सकती है व्यवस्था

इस नई व्यवस्था को 15 जुलाई से लागू किया जा सकता है. इसके बाद ब्रिटेन में बनी कुछ कारें पहले की तुलना में सस्ती हो जाएंगी. हालांकि सभी मॉडलों की कीमत में एक जैसी कमी नहीं होगी, लेकिन कई गाड़ियों पर लाखों रुपये तक का फर्क देखने को मिल सकता है. 

इसका सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को मिलेगा जो Range Rover, Defender, Discovery या Jaguar की लग्जरी कार खरीदने की योजना बना रहे हैं. अभी इन गाड़ियों की कीमत में टैक्स का बड़ा हिस्सा शामिल होता है, लेकिन ड्यूटी कम होने के बाद इनकी कीमत कुछ हद तक घट सकती है.

पहले से सस्ती हो जाएंगी लग्जरी कारें

ऐसे में ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि कीमतें कम होने से लग्जरी कारों की बिक्री बढ़ सकती है. कई ग्राहक जो ज्यादा कीमत की वजह से खरीदारी नहीं कर पाते थे, वे अब इन गाड़ियों को खरीदने के बारे में सोच सकते हैं. इससे कंपनियों को भी फायदा होगा और बाजार में कॉम्पीटिशन भी बढ़ेगा. इस तरह भारत-UK फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का फायदा अब कार बाजार में भी दिखाई देने वाला है. ऐसे में आने वाले समय में कुछ लग्जरी कारें पहले से सस्ती हो सकती हैं, जिससे ग्राहकों को राहत मिलेगी. 

Electric Buses: दिल्ली-NCR में चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों का माइलेज कितना, एक चार्ज में कितनी दूरी करती है तय?

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.