Tata की बड़ी तैयारी! जल्द आ रही Safari EV, 7-सीटर SUV देगी XEV 9S को टक्कर
TV9 Bharatvarsh June 19, 2026 01:43 PM

Tiago और Tiago EV के लॉन्च के बाद अब टाटा मोटर्स अपनी नई Sierra EV को 30 जून 2026 को पेश करने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि Tata Safari EV इस साल दिवाली सीजन के दौरान लॉन्च होगी. टेस्टिंग के दौरान इस 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV को कई बार देखा गया है, जिससे ये जल्द प्रोडक्शन में आ सकती हैं. Tayrona कोडनेम वाली यह Safari EV, Mahindra XEV 9S को टक्कर देगी, जिसकी कीमत ₹19.95 लाख से ₹29.45 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है.

प्लेटफ़ॉर्म और हाई टैक्नलोजी

Harrier EV की तरह ही आने वाली Tata Safari EV भी कंपनी के Acti.EV+ प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी. इसमें TiDAL (Tata Intelligent Digital Architecture Layer) इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया जाएगा. यह एडवांस E&E सिस्टम कई आधुनिक टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगा, जैसे OTA (ओवर-द-एयर) अपडेट्स, 540-डिग्री कैमरा, एडवांस कनेक्टेड कार फीचर्स और ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) सुविधाएं.

बैटरी पैक और रेंज

टाटा मोटर्स ने अभी तक टाटा सफारी ईवी के आधिकारिक पावरट्रेन डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन संभावना है कि यह मॉडल हैरियर ईवी के साथ अपने बैटरी ऑप्शन साझा करेगा. टाटा हैरियर ईवी वर्तमान में तीन पावरट्रेन कॉन्फ़िगरेशन में आती है, जिनमें 65kWh RWD सिंगल मोटर, 75kWh RWD सिंगल मोटर और 75kWh AWD डुअल मोटर शामिल हैं. यह एसयूवी एक बार चार्ज करने पर 622 किमी तक की रेंज देने का दावा करती है. नई टाटा 7-सीटर एसयूवी से 500 किमी से अधिक की ड्राइविंग रेंज मिलने की उम्मीद है.

टाटा सफारी ईवी फीचर्स

टाटा सफारी ईवी का डिजाइन और स्टाइल काफी हद तक इसके ICE मॉडल के समान ही रहेगा. हालांकि, ग्रिल, नए सिरे से डिजाइन किए गए हेडलाइट्स और बंपर, एयरो-ऑप्टिमाइज्ड व्हील्स और ईवी बैजिंग जैसे स्टाइलिंग एलिमेंट्स इसे रेगुलर मॉडल से अलग करेंगे.

नई टाटा 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी का इंटीरियर इसके ICE मॉडल के समान होने की उम्मीद है. इसमें 10 स्पीकर वाला JBL ऑडियो सिस्टम, इन-कार कनेक्टिविटी, 6-वे पावर्ड फ्रंट पैसेंजर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट और सेकंड रो सीटें, एलेक्सा कम्पैटिबिलिटी, एम्बिएंट लाइटिंग, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, जेस्चर-कंट्रोल्ड टेलगेट आदि जैसी अधिकांश सुविधाएं शामिल होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- पुरानी कार खरीदते समय रहें सतर्क, ये संकेत बताते हैं गाड़ी बाढ़ में डूब चुकी है

E20 पेट्रोल में चीटियां? वायरल वीडियो पर BPCL का आया जवाब, जानिए क्या है इसकी असली हकीकत

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.