IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान सीरीज में हर्षित राणा की एंट्री, BCCI ने अचानक किया बड़ा ऐलान
TV9 Bharatvarsh June 19, 2026 01:43 PM

Harshit Rana added to India squad For 3rd Odi vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है. शुरुआती दोनों मैच जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है. अब सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 20 जून को चेन्नई के ऐतिहासिक एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैच से ठीक पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट ने बड़ा फैसला लेते हुए तेज गेंदबाज हर्षित राणा को मेन स्क्वाड में शामिल कर लिया है.

हर्षित राणा को मिला बड़ा मौका

बीसीसीआई (BCCI) ने ऐलान किया है कि हर्षित राणा को तीसरे और आखिरी वनडे के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बनाया गया है. वह अपनी चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं. उन्होंने बेंगलुरु के ‘बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सेलेंस’ (COE) में अपना रिहैबिलिटेशन पूरा कर लिया है और फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद चेन्नई में भारतीय टीम के साथ जुड़ गए हैं. बता दें, हर्षित राणा में जनवरी 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. वह चोट के चलते आईपीएल 2026 का भी हिस्सा नहीं बने थे.

🚨 Update 🚨

Harshit Rana added to #TeamIndia squad for Chennai ODI.

More details 🔽 | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank https://t.co/zB84OUHo9x

— BCCI (@BCCI) June 19, 2026

हर्षित राणा को इस महीने के अंत में आयरलैंड दौरे और फिर इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में भी चुना गया है. ऐसे में हर्षित राणा को इन बड़े मुकाबलों से पहले मैदान पर वापसी करने का बड़ा मौका मिला है. वहीं, शुभमन गिल की कप्तानी वाली इस युवा और अनुभवी खिलाड़ियों से सजी टीम में हर्षित राणा के आने के बाद गेंदबाजी के विकल्प बढ़ गए हैं. वहीं, हर्षित राणा टीम इंडिया के लिए अभी तक 14 वनडे मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने कुल 26 विकेट हासिल किए हैं.

तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, यशस्वी जायसवाल और हर्षित राणा.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.