GTA 6 Pre Order: गेमिंग का शौक? इस तारीख से कर पाएंगे GTA 6 की प्री-बुकिंग
TV9 Bharatvarsh June 19, 2026 03:43 PM

गेमिंग का शौक रखने वाले बेसब्री से Rockstar Games की Grand Theft Auto 6 का इंतजार कर रहे हैं. कंपनी ने लोगों के इस इंतजार को खत्म करते हुए अब इस बात की जानकारी दी है कि GTA 6 के लिए प्री ऑर्डर बुकिंग कब से की जा सकती है. जिन लोगों को जानकारी नहीं है, उन्हें बता दें कि इस गेम के डेवलपर रॉकस्टार गेम्स की ओर से इस गेम को 19 नवंबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा और अगले हफ्ते 25 जून से इस गेम की प्री बुकिंग शुरू हो जाएगी.

GTA 6 Price: कीमत पर अपडेट?

यह पुष्टि महीनों से लग रही अटकलों के बाद हुई है. अभी भी ट्रेलर नंबर 3 नहीं आया है, लेकिन अब पता है कि 25 जून से PS5 और Xbox Series S/X के लिए Grand Theft Auto 6 को प्री-ऑर्डर कर सकेंगे. गेम की कीमत भी फिलहाल सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद है कि 25 जून को कंपनी कीमत को लेकर हिंट दे सकती है या फिर कीमत का खुलासा कर सकती है.

इस बात की भी संभावना है कि रॉकस्टार गेम्स की ओर से 25 जून को GTA 6 का नया ट्रेलर रिलीज किया जा सकता है. गेमिंग के शौकीन तीसरे ट्रेलर का इंतजार एक साल से भी ज्यादा समय से कर रहे हैं.

GTA 6 Cover Art भी आया सामने

प्री बुकिंग डेट को कंफर्म करने के साथ-साथ इस गेम को डेवलप करने वाली कंपनी रॉकस्टार गेम्स ने GTA 6 का कवर आर्ट भी दिखाया. कंपनी ने सोशल मीडिया चैनल और YouTube पर वीडियो शेयर करके यह आर्टवर्क दिखाया है. कंपनी की साइट को भी अपडेट किया गया है और अब होम पेज पर प्री बुकिंग की तारीख दिख रही है. इसके अलावा, रॉकस्टार गेम्स ने X पर प्रोफ़ाइल पिक्चर और हेडर इमेज को भी अपडेट किया है ताकि नया GTA 6 आर्टवर्क दिख सके.

ये भी पढ़ें- Starlink के दबदबे को चुनौती? मुकेश अंबानी की कंपनी स्पेस में भेजेगी 1650 सैटेलाइट

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.