Raksha Bandhan 2026 Lunar Eclipse: इस साल 28 अगस्त को भाई-बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन मनाया जाने वाला है. इस दिन सावन माह की पूर्णिमा है. इसी दिन साल 2026 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण भी लगेगा. कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में ये चंद्र ग्रहण लगेगा. ये ग्रहण आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जो ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है.
ऐसे में लोगों के मन में ये सावल है कि क्या चंद्र ग्रहण का प्रभाव रक्षाबंधन के त्योहार पर पड़ेगा और क्या इसकी वजह से राखी बांधने का शुभ समय बदल जाएगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं होगा. क्योंकि साल का ये अंतिम चंद्र ग्रहण भारत में दृश्यमान ही नहीं होगा. इसलिए इस चंद्र ग्रहण का कोई प्रभाव त्योहार पर नहीं पड़ेगा और बहनें इस दिन अपने भाइयों को शुभ मुहूर्त में राखी बांध सकेंगी. आइए जानते हैं इस साल रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त क्या है?
चंद्र ग्रहण का समय ( Raksha Bandhan 2026 Lunar Eclipse Time)ग्रहण के दौरान चंद्रमा का रंग लाल या तांबे जैसे नजर आएगा. इसलिए इसको बल्ड मून भी कहा जा रहा है. चूंंकि इस ग्रहण के समय भारत में दिन का समय होगा. इसलिए यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा और ऐसे में इसका सूतक काल भी देश में मान्य नहीं होगा.
रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त (Raksha Bandhan 2026 Subh Muhurat)राक्षाबंधन के दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 10 मिनट पर शुरू होगा. ये शुभ मुहूर्त 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा. इस दिन खी बांधने की कुल अवधि 03 घंटे 37 मिनट तक की रहने वाली है, जो अत्यंत शुभ मानी जा रही है.
बिना किसी भ्रम के मनाए रक्षाबंधनचूंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और इसका सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा. इसलिए राखी बांधने के समय में भी कोई बदलाव नहीं होगा और ना ही कोई प्रतिबंध लागू होगा. इस दिन भाई-बहन का पावन पर्व आप बिना किसी भ्रम के मना सकते हैं. शुभ मुहूर्त में बहनें अपने भाइयों को राखी बांध सकती हैं.
ये भी पढ़ें: Ketu in Astrology: केतु क्रूर होकर भी हमेशा नहीं करता परेशान, कुंडली के इन 4 भावों में बैठकर देता है शुभ फल!
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.