NTA ने सभी एग्जाम सेंटर्स को पहले ही अपने हैंडओवर में ले लिया। नीट परीक्षा को सुरक्षित बनाने के लिए शनिवार सुबह 9 बजे से मॉक ड्रील शुरू हो गई। यह रात तक चलेगी। इसमें करीब 2.5 लाख सुरक्षाकर्मी शामिल रहेंगे।
परीक्षा के लिए थ्री लेयर सिक्योरिटी
परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों का सीधा एक्सेस NTA के पास रहेगा। इस बार नीट परीक्षा को लेकर तीन लेयर सिक्योरिटी इंतजाम किए गए हैं। प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाओं को लाने-ले जाने और सुरक्षित रखने की पूरी जिम्मेदारी पैरामिलिट्री फोर्स को सौंपी गई है। पेपर ले जाने वाली गाड़ियों को जीपीएस ट्रेकिंग होगी। अफवाहों और पेपर लीक के दावों को रोकने के लिए एक हाईलेवल मॉनिटरिंग सेंटर बनाया गया है। सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर चौबीसों घंटे नजर रखी जा रही है। टेलीग्राम को 22 जून तक अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही देश की तमाम जांच एजेंसियां, जिला प्रशासन और केंद्र व राज्य सरकारों के बड़े अधिकारी भी इस पूरी परीक्षा पर सीधा कंट्रोल रखेंगे। ALSO READ: NEET को लेकर सोशल मीडिया पर पैनी नजर, सीएम ने की समीक्षा, प्रदेश के 283 सेंटरों पर होगी परीक्षा
पेन-एंड-पेपर मोड में परीक्षा
NTA के अनुसार, एग्जाम दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में होगी। PwD और PwBD श्रेणी के पात्र अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय देते हुए शाम 6:20 बजे तक एग्जाम लिखने की अनुमति होगी। परीक्षार्थियों से 11 से 1:30 बजे के बीच परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने को कहा गया है। वहां परीक्षा से पहले आधार बेस्ड बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी होगा।
डाउनलोड करना होगा नया एडमिट कार्ड
3 मई को जारी एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं होंगे, क्योंकि कई छात्रों को उनकी पसंद के शहरों में नए एग्जाम सेंटर दिए गए हैं। NTA ने छात्रों को SMS, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए मैसेज भेजे गए हैं। ALSO READ: इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्शन?
क्या है परीक्षार्थियों के लिए गाइडलाइंस?
अभ्यर्थी पारदर्शी पानी की बोतल साथ ला सकेंगे। डायबिटिक अभ्यर्थियों को शुगर टैबलेट और केला, सेब या संतरा जैसे फल लाने की अनुमति होगी। वहीं, धार्मिक या पारंपरिक पोशाक पहनने वाले तथा फुल स्लीव या ऊनी कपड़े पहनने वाले अभ्यर्थियों को जांच प्रक्रिया के लिए और पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर बिजली बैकअप, पर्याप्त रोशनी, पंखे, दीवार घड़ियां, पीने का पानी, शौचालय और मेडिकल सहायता की व्यवस्था की गई है।
3 मई 2026 को NEET-UG परीक्षा देशभर में आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद कई राज्यों से प्रश्नपत्र लीक होने और कुछ अभ्यर्थियों को पहले से पेपर मिलने के आरोप सामने आए। जांच में गड़बड़ियों के संकेत मिलने पर NTA ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी। इसके बाद 21 जून को परीक्षा कराने का फैसला किया।
edited by : Nrapendra Gupta