Why Car Windows Fog Up: आप अगर कार से सफर करते हैं तो आपने भी कई बार देखा होगा की कार के शीशों धुंध जम जाता है. चाहे झमाझम बारिश का मौसम हो या फिर कड़कड़ाती ठंड, गाड़ी चलाते समय कार के शीशों पर धुंध या फॉग जमना एक बेहद आम समस्या है. कई बार तो यह इतनी तेजी से जमती है कि सामने का रास्ता दिखना ही बंद हो जाता है और एक्सीडेंट का खतरा बढ़ जाता है.
उस वक्त हम बार-बार कपड़े से शीशा साफ करते हैं, लेकिन दो मिनट बाद फिर से वही हाल हो जाता है. आखिरकार ऐसा क्यों होता है? इसके पीछे कोई बहुत बड़ा विज्ञान नहीं, बल्कि एक छोटी सी नेचुरल वजह है. आइए जानतें हैं एक दम आसान भाषा में ताकि आपकी यह बड़ी टेंशन हमेशा के लिए खत्म हो जाए.
कार के शीशों पर धुंध जमने की असली वजह है कंडेनसेशन जिसे हिंदी में संघनन कहते हैं. जब बाहर बहुत ठंड या बारिश हो रही होती है तो कार के बाहर का तापमान काफी कम हो जाता है. वहीं दूसरी तरफ, जब हम कार के अंदर बैठते हैं तो हमारी सांसों की गर्मी और शरीर के तापमान के कारण कार के अंदर की हवा गर्म और नमी से भरी हो जाती है. जब यह अंदर की गर्म और नम हवा बाहर के ठंडे शीशे से टकराती है, तो वह पानी की छोटी-छोटी बूंदों में बदल जाती है और शीशे पर धुंध के रूप में जमा हो जाती है.
CNG Auto Ban पर मचा बवाल, लाखों ड्राइवरों की रोजी-रोटी पर मंडराया खतरा
कई लोग गाड़ी चलाते समय एक अनजानी गलती करते हैं, जिससे धुंध और भी बढ़ जाती है. वे कार के एसी को रीसर्कुलेशन मोड पर डाल देते हैं. इस मोड में कार के अंदर की हवा अंदर ही घूमती रहती है, जिससे केबिन के अंदर की नमी और ज्यादा बढ़ जाती है.
अगर आप चाहते हैं कि शीशों पर धुंध न जमे, तो तुरंत रीसर्कुलेशन मोड को बंद करके फ्रेश एयर मोड ऑन कर दें. इससे बाहर की सूखी हवा अंदर आएगी और शीशों पर जमी नमी को तुरंत सुखा देगी.
आजकल की लगभग सभी आधुनिक कारों में कंपनी एक खास फीचर देती है. जिसे डिफॉगर कहा जाता है. आपके डैशबोर्ड पर एक बटन होता है जिस पर शीशे और हवा की लहरों जैसे तीन तीर बने होते हैं. जैसे ही शीशों पर धुंध जमने लगे, इस बटन को दबा दें.
फ्रंट डिफॉगर सीधे विंडशील्ड पर ठंडी या गर्म हवा फेंकता है, जिससे शीशे का तापमान अंदर और बाहर बराबर होने लगता है. इसके अलावा, गाड़ी के अंदरूनी शीशों को हमेशा साफ और डस्ट-फ्री रखें, क्योंकि धूल वाले शीशों पर नमी बहुत जल्दी चिपकती है.
EV मालिकों की सबसे बड़ी टेंशन खत्म, नई तकनीक बताएगी बैटरी कब हो रही है कमजोर