Faridabad NEET Re-Exam: हरियाणा के फरीदाबाद में 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. जिले में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां छह हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. इस बार परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है. वहीं, प्रत्येक केंद्र पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे, जो परीक्षा प्रक्रिया पर लगातार नजर रखेंगे.
फरीदाबाद के उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि परीक्षा के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं. परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोकॉपी और फोटो स्टेट की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर रोक लगाई जा सके. सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और निगरानी के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है. इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे, जो परीक्षा प्रक्रिया पर लगातार नजर रखेंगे.
परीक्षा केंद्रों पर किए गए हैं विशेष इतंजामडीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि नीट के प्रश्नपत्र कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच फरीदाबाद पहुंचाए गए हैं और उनकी सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं. गर्मी को देखते हुए परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्रों पर ओआरएस का घोल, पेयजल, पंखों और पर्याप्त हवा की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.
समय से पहले पहुंचे परीक्षार्थीजिला प्रशासन का कहना है कि परीक्षार्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है और बिना किसी असुविधा के परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं. प्रशासन की तरफ से सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और निगरानी के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है.
इनपुट- सुनील चौधरी/फरीदाबाद