Joe Root 14000 Test Runs: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक को अपने नाम कर लिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ द ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 14,000 रनों का जादुई आंकड़ा पार कर लिया. इसके साथ ही वह टेस्ट इतिहास में 14 हजार रन बनाने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे और इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह सिर्फ दिग्गज सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं.
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के क्लब में एंट्रीक्रिकेट जगत में अब तक सिर्फ भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ही इकलौते ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में 14,000 से अधिक रन बनाए थे. अब करीब 149 साल के टेस्ट इतिहास में जो रूट इस खास और एलीट क्लब में शामिल होने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. सचिन तेंदुलकर ने अपनी 279वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया था, वहीं जो रूट को यहां तक पहुंचने में 302 पारियां लगीं. हालांकि, मैचों के लिहाज से रूट ने सचिन की तुलना में कम मैचों में यह उपलब्धि हासिल कर ली है. सचिन को यहां तक पहुंचने के लिए 171 मैच लगे थे, वहीं रूट ने 165 टेस्ट मैच लिए हैं.
तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से कितना दूर?The GOAT doing GOAT things🐐 pic.twitter.com/ezebJ5ZU05
— England Cricket (@englandcricket) June 20, 2026
जो रूट इस मुकाबले की दूसरी पारी में अभी तक 75 रन बना चुके हैं, खेल के 5वें दिन वह इसे बड़े स्कोर में बदलना चाहेंगे. इन 75 रनों के साथ टेस्ट में अब उनके 14073 रन हो गए हैं. वहीं, सचिन तेंदुलकर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अपने करियर में कुल 15,921 रन बनाए हैं. यानी जो रूट को ये वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अभी भी 1849 रनों की जरूरत है. वहीं, रूट अभी 35 साल के ही हैं, ऐसे में अगर उनकी फॉर्म जारी रहती है तो वो इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को आने वाले समय में अपने नाम कर सकते हैं.
रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मैचइस मुकाबले में अभी तक 4 टीमों का खेल खेला जा चुका है. न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के सामने 463 रनों का टारगेट रखा है, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 182 रन बनाकर 5 विकेट गंवा चुकी है. अब उसे खेल के आखिरी दिन 281 रनों की जरूरत है और उसके हाथों में 5 विकेट ही बाकी हैं. हालांकि, अच्छी बात ये है की जो रूट क्रीज पर बने हुए हैं. खेल के आखिरी दिन उनसे काफी ज्यादा उम्मीदें रहने वाली हैं.