Germany vs Ivory Coast: जर्मनी ने आइवरी कोस्ट के खिलाफ टोरंटो स्टेडियम में खेला मुकाबला 2-1 से जीत लिया है. फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप E में ये दोनों टीमों का दूसरा मुकाबला था. जर्मनी ने इस मुकाबले को जीतकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट राउंड का भी टिकट कटा लिया. जर्मनी की टीम 2018 और 2022 के फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट में पहुंचने में नाकाम रही थी. मगर इस बार ऐसा नहीं हुआ. इस बार जर्मनी ने बैक टू बैक मुकाबले जीतते हुए वर्ल्ड कप के नॉकआउट राउंड का टिकट कटाया है.
432 मिनट, 9 गोल, एक नाम- डेनिज़ उनडवअब सवाल है जर्मनी को जिताया किसने? उसे नॉकआउट का टिकट किसके दम पर मिला? जवाब है वो खिलाड़ी जो टीम की स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा भी नहीं होता. बीच मैच में उतरता है और आकर छा जाता है. नाम है-डेनिज़ उनडव, जिन्होंने इंटरनेशनल मैचों में जर्मनी के लिए अब तक 11 मैचों 432 मिनट ही मैदान पर बिताए हैं और उसमें 9 गोल दागे हैं. मतलब, उनके करियर रिकॉर्ड में भले ही 11 मैच दर्ज हो चुके हों मगर सच में मैदान पर बिताया उनका समय 5 मुकाबलों से भी कम का रहा.
डेनिज के मैदान पर उतरने से पहले जर्मनी का हालमैच का पहला गोल आइवरी कोस्ट की तरफ से 30वें मिनट में हुआ. इस एक गोल के साथ पहले हाफ में आइवरी कोस्ट की टीम जर्मनी पर 1-0 की बढ़त बनाए रखी. इस आंकड़े के साथ लगा कि कहीं फिर से जर्मनी का हाल पिछले दो वर्ल्ड कप जैसा ना हो. लेकिन, ये सिर्फ तब तक की कहानी थी, जब तक कि डेनिज उनडव मैदान पर नहीं उतरे थे.
डेनिज के मैदान पर उतरने के बाद जर्मनी 2-1 से जीतीआइवरी कोस्ट के खिलाफ मैच के 60वें मिनट में डेनिज उनडव की मैदान पर एंट्री हुई और अगले 5 मिनट में ही जो हुआ उसने सबको चकित कर दिया. जर्मनी ने 65वें मिनट में आइवरी कोस्ट के गोलपोस्ट पर अपना पहला गोल दागकर मैच को बराबरी पर ला खड़ा किया. जर्मनी के लिए ये गोल डेनिज उनडव के बूट से निकला. इसके बाद दूसरा गोल डेविज उनडव ने मैच के 90 मिनट खत्म होने के बाद एक्स्ट्रा टाइम में दागा और जर्मनी के लिए हालात बदल दिए. उन्होंने अपने दो गोलों के साथ उसे जीत दिलाकर नॉकआउट राउंड में भी पहुंचा दिया. डेनिज उनडव को उनके इस कमाल के प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने डेनिजफीफा वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच में जर्मनी ने जब कुरासाओ को 7-1 से हराया था तब भी डेनिड उनडव ने मैच के 64वें मिनट में उतरकर 1 गोल दागा था और 2 असिस्ट किए थे. इस तरह वो फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिनके नाम के आगे एक से ज्यादा यानी मल्टीपल गोल और मल्टीपल असिस्ट है.