IND W vs SA W: महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के सामने अगली बड़ी चुनौती साउथ अफ्रीका की है. इस मुकाबले में टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना के पास हैट्रिक जमाने का मौका होगा. ये हैट्रिक विकेटों की नहीं बल्कि उनके बल्ले से निकलने वाले अर्धशतकों की लगती दिखेगी. (PHOTO: PTI)
स्मृति मंधाना ने महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 में खेले पहले दोनों मुकाबलों में अर्धशतक लगाया है. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 68 रन बना थे जबकि नीदरलैंड्स के खिलाफ दूसरे मैच में 74 रन की पारी खेली थी. (PHOTO: PTI)
स्मृति अब अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी अर्धशतक लगाती हैं तो उनकी हैट्रिक पूरी हो जाएगी, जिससे टूर्नामेंट में रनों की रेस में जमी उनकी बादशाहत और मजबूत हो सकती है.(PHOTO: PTI)
साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक और अर्धशतक या शतक स्मृति को 200 रन के पार ले जाएगा, जिससे वो एक बड़ी बढ़त रनों की रेस में अपने प्रतिद्वन्दियों के खिलाफ बना सकती हैं. (PHOTO: PTI)