उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 32,679 कांस्टेबल पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपने आंसर्स का मिलान कर संभावित अंक जान सकते हैं. अगर किसी प्रश्न या आंसर में गलती दिखाई देती है तो अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने का अवसर भी दिया गया है. बोर्ड ने इसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
23 जून तक कर सकेंगे आपत्तिबोर्ड ने उम्मीदवारों को आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी दी है. अगर किसी प्रश्न, आंसर विकल्प या आंसर-की में गलती नजर आती है तो अभ्यर्थी 23 जून 2026 की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. इसके बाद किसी भी प्रकार का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा.
ऐसे दर्ज करें आपत्तिआपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित लिंक पर लॉगिन करना होगा. इसके लिए रोल नंबर, जन्म तिथि और क्वेशचन बुक नंबर जैसी जानकारी भरनी होगी. उम्मीदवार केवल अपनी परीक्षा पाली से संबंधित प्रश्न पत्र और आंसर-की ही देख सकेंगे.
आंसर-की डाउनलोड करने का तरीकासबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. वहां होमपेज पर उपलब्ध UP Police Constable Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद आंसर-की पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगी, जिसे डाउनलोड कर सुरक्षित रखा जा सकता है.
24 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षाभर्ती बोर्ड के अनुसार 8, 9 और 10 जून को आयोजित परीक्षा में लगभग 75.94 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि करीब 24 प्रतिशत उम्मीदवार अनुपस्थित रहे. परीक्षा के दौरान गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज किए गए. वहीं दूसरे की जगह परीक्षा देने के प्रयास में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया.