Hanuman Name Origin: सुंदर कैसे बन गए हनुमान जी? सूर्य से क्या है इसका संबंध? जानें ये रोचक कथा
TV9 Bharatvarsh June 21, 2026 09:43 PM

Hanuman Name Origin: हिंदू धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी चिरंजवी हैं और कलयुग में भी वास कर रहे हैं. मंगलवार का दिन हनुमान जी की पूजा और व्रत को समर्पित किया गया है. वहीं ज्येष्ठ मास में पड़ने वाले सभी मंगल बड़े विशेष माने जाते हैं. हनुमान जी माता अंजनी और केसरी जी के पुत्र कहलााते हैं. वो भगवान शिव के रुद्रावतार माने जाते हैं. बचपन में हनुमान जी का नाम सुदंर हुआ करता था, लेकिन फिर क्यों उनको हनुमान जी के नाम से जाना जाता है और सूर्य से इसका क्या संबंध है? आइए ये रोचक कथा जानते हैं.

पौराणिक कथा के अनुसार, माता अंजनी और केसरी जी ने हनुमान जी का नाम सुंदर रखा था. क्योंकि माता अंजनी और केसरी जी द्वारा शिव जी की जो तपस्या की गई थी, हनुमान जी उसका बहुत सुंदर फल थे. यही कारण है कि रामचरितमानस में हनुमान जी के चरित्र का वर्णन करने वाले कांड को सुंदर कांड कहा जाता है. बजरंगबली को मिला हनुमान नाम एक चोट की निशानी माना जाता है.

सूर्य को मुख में भर लिया

बचपन में हनुमान जी अत्यधिक नटखट और शक्तिशाली थे. एक दिन हनुमान जी ने आकाश में लाल चमकते हुए सूर्य को देखा. हनुमान जी को लगा कि वो कोई फल हैं. बस फिर क्या था उस फल को खाने की उत्सुकता में, बाल हनुमान ने आसमान में उड़ान भर दी. फिर देखते ही देखते वो सूर्य के पास पहुंचे और उन्हें अपने मुख में भर लिया. इससे पूरी दुनिया में अंधेरा छा गया.

इस तरह से सुंदर कहलाए हनुमान जी

संसार को इस संकट से बचाने के लिए देवराज इंद्र ने हनुमान जी की जबड़े की हड्डी पर प्रहार किया. वज्र के प्रहार से हनुमान जी मूर्छित होकर पृथ्वी पर गिर पड़े. संस्कृत में जबड़े की हड्डी को हनु कहते हैं. प्रगार की वजह से जबड़ा सूज गया. फिर बालक सुंदर का नाम पड़ गया हनुमान. वहीं हनुमान जी को मूर्छित देख पिता पवन देव क्रोध से भर उठे और फिर पूरे संसार में हवा ठहर गई.

इसके बाद देवताओं ने स्थिति को सामान्य बानने के लिए हनुमान जी को हर अस्त्र-शस्त्र से अजेय बना दिया, जिससे उनकी शक्ति कई गुना बढ़ गई.

ये भी पढ़ें: Jyeshtha Purnima 2026: ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत पर चंद्र देव को अर्पित करें ये चीजें, दूर होंगी परेशानियां!

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.