नूंह में सीआईए टीम का एक्शन, मुठभेड़ में एक पशु तस्कर घायल; कैंटर से छुड़ाए पांच ऊंट
TV9 Bharatvarsh June 21, 2026 09:43 PM

Nuh News: हरियाणा के नूंह जिले से पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है. सीआईए नूंह टीम की जवाबी फायरिंग में एक तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया है. उसे नल्हड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पुलिस निगरानी में इलाज जारी है. बाकी तस्कर फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीम लग चुकी है. पुलिस पकड़े गए आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह सलम्बा-पलवल रोड पर सीआईए नूंह की टीम गश्त कर रही थी, तभी टीम ने शक के आधार पर आयशर कैंटर को रोकने की कोशिश की. इसमें 4 ऊंट और 1 ऊंटनी भरे हुए थे. पुलिस के पीछा करने पर कैंटर में सवार तस्करों पर टीम पर फायरिंग कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई. पुलिस ने तुरंत उसे पकड़ लिया. साथ ही कैंटर में मिले ऊंट और ऊंटनी को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

पशु तस्कर गिरफ्तार

पकड़े गए आरोपी की पहचान पिनगवां गांव के रहने वाले नगीन के तौर पर हुई है, उसे नल्हड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके से पुलिस ने एक देसी कट्टी और कारतूस बरामद किए हैं. मुठभेड़ की जानकारी होते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने नगीन के आपराधिक रिकॉर्ड को खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि ये पता चल सके कि उसका किसी पशु तस्कर गिरोह से संबंध तो नहीं है.

पुलिस और पशु तस्करों में मुठभेड़

साथ ही पुलिस फरार साथियों के बारे में भी नगीन से पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि सीआईए टीम को पीछा करता देख तस्कर काफी घबरा गए थे. वह कंटेंट को छोड़कर पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो रहे थे, तभी एक तस्कर के पैर में लग गई वह गिर गया. बाकी फरार होने में सफल हो गए.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.