Greater Noida Road Accident: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास रविवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. मांट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश चौधरी के काफिले को एस्कॉर्ट कर रही पुलिस की गाड़ी को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गया जिन्हें अस्पताल में भर्ती कर गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर विधायक राजेश चौधरी का काफिला जेवर एयरपोर्ट की तरफ आ रहे थे. जैसे ही काफिला एयरपोर्ट इंटरचेंज पर पहुंचा तभी सामने से गलत दिशा में आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने काफिले के आगे चल रही एस्कॉर्ट पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन में बैठे पुलिसकर्मी घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.
हादसे में सब इंस्पेक्टर की मौतहादसे के बाद घायल सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह यादव को जेवर के निजी अस्पताल ले जाएगा. डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं अन्य पुलिसकर्मी भी इस हादसे में घायल हुए हैं, जिनका इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है. डॉक्टर के मुताबिक, उनकी स्थिति खतरे से बाहर है. वहीं, सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह यादव की मौत के बाद पुलिस विभाग में शौक की लहर और पड़ी.
जांच में जुटी पुलिसघटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी जेवर का पूरे मामले में कहना है कि हादसा कैसे हुआ और हाईवा गलत दिशा में कैसे पहुंचा. इसकी जांच की जा रही है. पुलिस वाहन को टक्कर मारने वाले ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है. वहीं, ट्रक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.