अमित शाह के 'असली शिवसेना' वाले बयान पर संजय राउत का हमला, पीएम बनने की चाह में कर रहे राजनीति
Indias News Hindi June 21, 2026 11:42 PM

Mumbai , 21 जून . केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के ‘असली शिवसेना’ वाले बयान से Maharashtra की राजनीति में सियासत तेज हो गई. शाह ने कहा था कि पहले हमें शिवसेना शिंदे गुट कहना पड़ रहा था. अब कोई गुट नहीं एक ही शिवसेना है. शाह ने अपने बयान से दावा किया कि शिंदे की शिवसेना ही असली शिवसेना है. अब कोई गुट नहीं बचा है.

अमित शाह के इस बयान पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि अमित शाह को पीएम बनना है, इसीलिए तोड़फोड़ की राजनीति हो रही है, लेकिन मैं साफ कर दूं कि पीएम मोदी के बाद भाजपा का कोई पीएम देश में नहीं बनेगा.

Mumbai में मीडिया से बातचीत के दौरान राउत ने कहा कि अमित शाह देश के गृहमंत्री हैं और उनके नियंत्रण में ही चुनाव आयोग है, लेकिन लगता है कि उनके नियंत्रण में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया भी हैं.

संजय राउत ने कहा कि अभी Supreme Court में असली शिवसेना कौन है, इसका फैसला चार साल से लंबित है, लेकिन अमित शाह ने खुद फैसला सुना दिया है. यह Supreme Court का अपमान है. यह Maharashtra, मराठी मानुष और बालासाहेब ठाकरे का अपमान है.

उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे की शिवसेना अमित शाह की पार्टी बन गई है. वह उनकी टेस्ट ट्यूब में पैदा हुई शिवसेना है. अगर उन्हें शिवसेना कहना है तो कह लें.

संजय राउत ने कहा कि असली शिवसेना बाला साहेब ठाकरे और उद्धव ठाकरे की है. अगर हिम्मत है तो Supreme Court के सामने खड़े होकर अमित शाह कहें कि ‘मैं देश का गृहमंत्री हूं, फैसला Supreme Court नहीं, मैं करूंगा. जाओ और Supreme Court के सामने बात रखो.”

उन्होंने कहा कि अमित शाह देश के Prime Minister बनना चाहते हैं. इसीलिए तोड़फोड़ चल रही है, जो भी सांसद खरीदे जा रहे हैं, उनके समर्थन में सारी गतिविधि को अंजाम दिया जा रहा है. एकनाथ शिंदे का साथ मिलकर अमित शाह भाजपा और पीएम के सामने चुनौती पेश करना चाहते हैं.

राउत ने इससे पहले डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर शिवसेना (यूबीटी) के सांसदों को अपनी पार्टी में मिलने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि जो भी धोखा दे रहे हैं, उन्हें Maharashtra की जनता भी देख रही है और सही मौके पर सही जवाब भी दिया जाएगा.

डीकेएम/

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.