Prema Rawat, IND Women vs SA Women: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया अपना तीसरा मुकाबला खेलने साउथ अफ्रीका के खिलाफ उतरी. इस मुकाबले में भारतीय टीम मैनेजमेंट ने एक बड़ा फैसला लिया. मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेले जा रहे इस अहम मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और साथ ही प्लेइंग XI में दो बड़े बदलावों का ऐलान किया. इन बदलावों में सबसे बड़ा नाम युवा अनकैप्ड लेग स्पिनर प्रेमा रावत का रहा, जो सीधे वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर अपना इंटरनेशनस डेब्यू कर रही हैं. उनके साथ ही अरुंधति रेड्डी की भी प्लेइंग XI में एंट्री हुई.
श्रेयंका पाटिल की चोट बनी प्रेमा के लिए मौकाभारतीय टीम की स्टार ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल एंकल लिगामेंट की गंभीर चोट के कारण इस पूरे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई हैं. श्रेयंका का बाहर होना टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका था, लेकिन सेलेक्टर्स ने उनकी जगह घरेलू क्रिकेट और WPL में धूम मचाने वाली लेग स्पिनर प्रेमा रावत पर भरोसा जताया. प्रेमा को पहली बार सीनियर भारतीय टीम में शामिल किया गया और उन्हें पहले ही मैच में देश के लिए कैप पहनने का गौरव हासिल हुआ.
From the stalwart to the debutant! 🌟
Congratulations to Prema Rawat as she receives her T20I debut cap from Harmanpreet Kaur 💙#TeamIndia | #T20WorldCup | #WomenInBlue | #SAvIND | @ImHarmanpreet pic.twitter.com/MnY1uPXXMN
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 21, 2026
प्रेमा रावत को सीनियर टीम में शामिल किए जाने की बड़ी वजह उनका हालिया लाजवाब फॉर्म है. वो विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ओर से खेलती हैं, जहां उन्होंने अपनी फिरकी का दम दिखाया था. इसके अलावा विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट और इंडिया-ए की तरफ से खेलते हुए उनका प्रदर्शन बेमिसाल रहा था. इंडिया-ए के लिए खेलते हुए उन्होंने सिर्फ 9.62 के शानदार गेंदबाजी औसत से 8 विकेट चटकाए थे, जिसके चलते वो सेलेक्टर्स की नजरों में बनी हुई थीं. प्रेमा रावत के लिए एक अच्छी बात यह रही कि वो इंडिया-ए के दौरे के सिलसिले में पहले से ही इंग्लैंड में मौजूद थीं. ऐसे में जैसे ही श्रेयंका पाटिल की चोट के बाद आईसीसी (ICC) की तकनीकी समिति ने प्रेमा के नाम को रिप्लेसमेंट के तौर पर मंजूरी दी, वो बिना किसी देरी के तुरंत मैनचेस्टर में सीनियर वर्ल्ड कप टीम के साथ जुड़ गईं.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11भारत महिला टीम: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, प्रेमा रावत.
साउथ अफ्रीका महिला: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), टैज्मिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसेन, डेन वैन नीकेर्क, मारिजाने कैप, नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्रायॉन (विकेटकीपर), सिनालो जाफ्ता, शबनम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा.