अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: इजरायल समेत कई देशों ने भारत को दीं शुभकामनाएं
Indias News Hindi June 22, 2026 01:42 AM

यरूशलम, 21 जून . इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने Sunday को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर India के विदेश मंत्री (ईएएम) एस. जयशंकर और India के लोगों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि योग लोगों में मेल-जोल, अच्छी सेहत और मुश्किल हालातों से निपटने की ताकत बढ़ाता है.

सार ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा, “विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर और India के लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. India से शुरू हुआ योग आज पूरी दुनिया में अपनाया जा रहा है. योग शांति, स्वास्थ्य और मजबूती जैसे गुणों को बढ़ावा देता है, जो लोगों और देशों को एक-दूसरे के करीब लाते हैं. हमारे भारतीय दोस्तों को इस खास दिन की शुभकामनाएं.”

इस साल 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. इस बार इसकी थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ रखी गई है. इसका उद्देश्य यह बताना है कि योग हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है.

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, बढ़ती उम्र में योग एक उपयोगी अभ्यास हो सकता है, क्योंकि यह लोगों को सक्रिय, आत्मनिर्भर और बेहतर जीवन जीने में मदद करता है. योग में हल्की एक्सरसाइज, स्ट्रेचिंग, सांस लेने की तकनीक और ध्यान शामिल होते हैं, जो शरीर का संतुलन, लचीलापन, ताकत और चलने-फिरने की क्षमता बेहतर करने के साथ-साथ तनाव कम करने और मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं.

इससे पहले दिन में, India में इजरायल दूतावास ने ‘एक्‍स’ पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें इजरायल के राजदूत रूवेन अजार और अन्य अधिकारी योग करते नजर आए.

वीडियो शेयर करते हुए इजरायल दूतावास ने लिखा, “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं! कुछ लोग योग करने आए थे, कुछ लोग खाने के लिए आए थे, लेकिन आखिर में सभी को अपना संतुलन मिल गया.”

इसी मौके पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने Sunday को New Delhi में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया.

उन्होंने ‘एक्‍स’ पर लिखा, “New Delhi में राजनयिकों के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया. Prime Minister Narendra Modi ने जैसा कहा है, हमें कोशिश करनी चाहिए कि योग हमारी जिंदगी, हमारे परिवार और आने वाली पीढ़ियों का हिस्सा बने.”

कार्यक्रम में विदेश सचिव विक्रम मिस्री, India में नॉर्वे की राजदूत एलिन-स्टेनर और कई अन्य लोगों ने भी योग किया.

माय एलिन-स्टेनर ने ‘एक्‍स’ पर एक वीडियो संदेश जारी कर लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं.

उन्होंने लिखा, “India को नॉर्वे की ओर से योग दिवस की शुभकामनाएं. यह दिन स्वास्थ्य, अच्छी जिंदगी और संतुलन का जश्न मनाने का दिन है. आपका पसंदीदा आसन कौन सा है?”

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “नॉर्वे से India को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं! India के विदेश मंत्रालय और डॉ. एस जयशंकर का धन्यवाद, जिन्होंने India के इस खूबसूरत उपहार को दुनिया के साथ साझा किया.”

एवाई/डीकेपी

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.