
New Delhi, 21 जून . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता डॉ. अलका गुर्जर के राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने जाने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. भाजपा नेताओं ने इसे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं और महिला नेतृत्व को मिले सम्मान के रूप में बताया है.
राज्यसभा के लिए नामित किए जाने के बाद डॉ. अलका गुर्जर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, “भाजपा ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसके लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करती रहेंगी. पद चाहे कोई भी हो, भाजपा का कार्यकर्ता हमेशा संगठन और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर काम करता है.”
डॉ. अलका गुर्जर ने महिलाओं के सशक्तिकरण के विषय पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, “वर्ष 2014 के बाद महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और Political भागीदारी देने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं.”
उन्होंने ‘लखपति दीदी’ और ‘ड्रोन दीदी’ जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पहलों ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उन्होंने यह भी कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं की Political भागीदारी बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की गई है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी, वह उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगी.
BJP MP हर्ष मल्होत्रा ने डॉ. अलका गुर्जर को राज्यसभा के लिए चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा, “यह भाजपा परिवार के लिए गर्व और खुशी का क्षण है. डॉ. अलका गुर्जर लंबे समय से दिल्ली भाजपा की सहप्रभारी के रूप में कार्य कर रही हैं, और उन्होंने हमेशा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन परिवार के सदस्य की तरह किया है. उनके नेतृत्व और व्यवहार से कार्यकर्ताओं को लगातार प्रेरणा मिली है.” मल्होत्रा ने कहा कि पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण को देखते हुए उन्हें राज्यसभा भेजा जाना पूरी तरह उचित निर्णय है.
BJP MP मनोज तिवारी ने भी डॉ. अलका गुर्जर की सराहना करते हुए कहा, “दिल्ली भाजपा को मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. जब वह दिल्ली की सहप्रभारी बनकर आईं, तब संगठन को नई ऊर्जा मिली और बाद के वर्षों में भाजपा ने कई महत्वपूर्ण Political सफलताएं हासिल कीं.”
उन्होंने विश्वास जताया कि राज्यसभा सदस्य के रूप में डॉ. अलका गुर्जर न केवल Rajasthan का प्रतिनिधित्व करेंगी, बल्कि देशभर की महिलाओं को नेतृत्व और प्रेरणा भी प्रदान करेंगी.
–
एससीएच/डीकेपी