हत्या या हादसा! रांची में सड़क किनारे मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस
TV9 Bharatvarsh June 22, 2026 01:43 AM

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के तुपुदाना ओपी थाना क्षेत्र में आज उस वक्त सनसनी मच गई जब सड़क किनारे संदिग्ध स्थिति में एक युवती का शव बरामद किया गया. आशंका जताई की जा रही है कि पहले युवती के साथ दुष्कर्म किया गया, फिर उसकी हत्या कर दी गई. घटना को हादसा का रूप देने के लिए सड़क किनारे शव को फेंक कर कार से रौंद दिया गया. ताकि ऐसा प्रतीत हो की देर रात किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवती की मौत हुई है.

सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था मेंयुवती के शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुची तुपुदाना ओपी की पुलिस ने एफएसएल टीम को घटनास्थल पर बुलाकर साबूत एकत्रित किए हैं. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की भी गहनता से जांच में जुट गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस मृतक युवती की पहचान के साथ-साथ घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर विभिन्न तकनीकी पहलुओं का इस्तेमाल कर रही है. वहीं स्थानीय लोगों से भी घटना के बारे में पूछताछ कर रही है.

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

मृतक युवती की उम्र लगभग 25 वर्ष के आसपास की बताई जा रही है. हालांकि, मृतका को पहले भी उस क्षेत्र में देखा गया लेकिन उसकी पहचान नहीं होने के कारण भी पुलिस को जांच में दिक्कतें आ रही हैं. वहीं पुलिस टीम का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा की हत्या से पहले मृतका के साथ दुष्कर्म किया गया था या नहीं. उसकी हत्या किन परिस्थितियों में हुई है.

आरोपी ने की थी दरिंदगी

तुपुदाना ओपी क्षेत्र की घटना के महज कुछ दिन पूर्व राजधानी रांची के ही मांडर थाना क्षेत्र में 9 दरिंदों के द्वारा लिव इन रिलेशनशिप में रह रही एक युवती के साथ दुष्कर्म किया गया था. आरोपी युवती को नदी के किनारे सूनसान स्थान पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया था.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.