आंदोलन को लेकर क्या बोली दिल्ली पुलिस?
नीट-यूजी परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) दिल्ली के जंतर-मंतर पर रविवार को दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग को लेकर जंतर मंतर पर डटे रहे। दिल्ली पुलिस ने शनिवार शाम 5 बजे के बाद प्रदर्शन की अनुमति खत्म होने की बात कहकर जगह खाली करने के लिए कहा था, लेकिन रविवार को भी प्रदर्शनकारी जुट रहे हैं।
ALSO READ: 'कॉकरोच जनता पार्टी': सोशल मीडिया पर धमाल के बाद जमीनी हकीकत
आंदोलन को लेकर दीपके ने की लोगों से अपीलदीपके ने लोगों से आंदोलन का समर्थन करने की अपील की है। उन्होंने NEET री-एग्जाम देने वाले छात्रों से भी परीक्षा के बाद प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा है कि उनका धरना रविवार रात भी जारी रहेगा।
ALSO READ: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP), क्या यह सचमुच ‘मोदी-शाह का मास्टर स्ट्रोक’ है?
1-1 करोड़ रुपए मुआवजे की मांगदीपके ने NEET पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपए मुआवजा देने की भी मांग की है। सीजेपी ने कहा, अगर सरकार को लगता है कि थकान इस आंदोलन को ख़त्म कर देगी, तो वह ग़लतफ़हमी में है। दीपके ने सुरक्षाबलों से कहा, मैं आग्रह करता हूं कि लोगों को जंतर-मंतर आने से न रोकें। हम उन बच्चों के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं जिन्होंने आत्महत्या कर ली।
ALSO READ: 'कॉकरोच जनता पार्टी को टक्कर देने आई एल्विश यादव की 'खरगोश जनता पार्टी, घोषणापत्र भी जारी किया
सोनम वांगचुक भी आंदोलन में हुए शामिलइस बीच सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी आंदोलन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अगर धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं तो वे 27 जून से अनशन शुरू करेंगे। उल्लेखनीय है कि नीट-यूजी परीक्षा का पेपर लीक होने की शिकायतों के बाद रविवार (21 जून 2026) को यह परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोबारा आयोजित हुई। Edited By : Chetan Gour