अगर 1 साल तक फोन नहीं किया Restart तो क्या होगा? सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान
हिमांशु तिवारी June 22, 2026 03:12 AM

Smartphone Tips: स्मार्टफोन आज हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है. आज बैंक के काम से लेकर ऑफिस के काम तक, सोशल मीडिया से लेकर ऑनलाइन पेमेंट तक, लगभग हर जरूरी काम आज स्मार्टफोन के जरिए संभव हो चुके हैं.

ऐसे में कई लोग अपने स्मार्टफोन को काफी लंबे समय तक स्विच ऑफ या रीस्टार्ट नहीं करते. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर फोन को पूरे एक साल तक रीस्टार्ट ही न किया जाए तो क्या होगा? आइए जानते हैं पूरी जानकारी.

Smartphone को रीस्टार्ट करना क्यों जरूरी?

आज के एडवांस स्मार्टफोन पहले की तुलना में कहीं ज्यादा ताकतवर और भरोसेमंद हैं लेकिन उन्हें लगातार बिना रुके चलाने के लिए नहीं बनाया गया है. समय के साथ कई ऐप्स बैकग्राउंड में एक्टिव रहते हैं, कई सारी फाइलें जमा होती रहती हैं और कुछ सॉफ्टवेयर संबंधी समस्याएं सिस्टम में बनी रहती हैं.

जानकारी के लिए बता दें कि स्मार्टफोन को रीस्टार्ट करने से डिवाइस ऑपरेटिंग सिस्टम फिर से लोड होता है, बैकग्राउंड प्रोसेस बंद हो जाते हैं और अपने आप ही बहुत सी छोटी-मोटी दिक्कतें खत्म हो जाती हैं. इससे होता यह है कि आपके फोन की परफॉर्मेंस पहले से और बेहतर हो जाती है.

एक साल तक फोन रीस्टार्ट नहीं किया तो क्या होगा?

अब आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपका स्मार्टफोन पूरे साल लगातार चालू रहता है तो जरूरी नहीं कि वह अचानक खराब हो जाए. हालांकि समय के साथ कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं.

लंबे समय तक बिना रीस्टार्ट किए फोन चलाने से सिस्टम मेमोरी पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है. इसकी वजह से फोन पहले की तुलना में स्लो काम करने लगता है. ऐप्स खुलने में ज्यादा समय ले सकते हैं और मल्टीटास्किंग का एक्सपीरिएंस भी प्रभावित हो सकता है.

ऐप्स के क्रैश होने की संभावना

कई ऐप्स लंबे समय तक लगातार चलने के कारण अस्थिर हो सकते हैं. इससे ऐप अचानक बंद होना, हैंग होना या सही तरीके से काम न करना जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं.

बैटरी जल्दी खत्म होने लग सकती है

बैकग्राउंड में लगातार चल रही एक्टिविटी और ऐप्स बैटरी की खपत बढ़ा सकती हैं. ऐसे में यूजर्स को लग सकता है कि बैटरी पुरानी हो गई है जबकि कई बार एक नॉर्मल रीस्टार्ट करने से भी यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है.

नोटिफिकेशन और सिस्टम ग्लिच

कई बार यूजर्स शिकायत करते हैं कि नोटिफिकेशन समय पर नहीं आते या कुछ फीचर्स ठीक से काम नहीं करते. ऐसे छोटे-मोटे सॉफ्टवेयर ग्लिच अक्सर रीस्टार्ट करने से ठीक हो जाते हैं.

सुरक्षा के लिहाज से भी फायदेमंद है रीस्टार्ट

साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट्स का मानना है कि स्मार्टफोन को समय-समय पर रीस्टार्ट करना सेफ्टी के लिए भी काफी उपयोगी माना जाता है. कई टाइप के मैलवेयर और मेमोरी बेस्ड अटैक फोन के रैम में एक्टिव रहते हैं. वहीं, रीस्टार्ट करने से ऐसे कई खतरों की एक्टिविटी रूक जाती है.

हालांकि केवल रीस्टार्ट करना ही पर्याप्त नहीं है. फोन को सुरक्षित रखने के लिए नियमित सॉफ्टवेयर अपडेट, मजबूत पासवर्ड और सुरक्षित इंटरनेट इस्तेमाल की आदतें भी बेहद जरूरी हैं.

 कब ग्राहकों के हाथों में पहुंचेगा ऐप्पल का पहला फोल्डेबल आईफोन? नई रिपोर्ट में चल गया पता

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.