
New Delhi, 21 जून . विधायक जन सेवा सदन और विकसित India संकल्प सम्मेलन का उद्घाटन Sunday को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, सांसद मनोज तिवारी और अन्य नेताओं की उपस्थिति में किया गया. इस अवसर पर उन्होंने Prime Minister मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों की सराहना की और दिल्ली में रेखा गुप्ता Government के एक वर्ष के कामकाज पर संतोष व्यक्त किया.
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा, “पीएम मोदी ने Prime Minister के रूप में 12 साल पूरे कर लिए हैं, जो India के किसी भी चुने हुए Prime Minister का सबसे लंबा कार्यकाल है. उनका कार्यकाल न सिर्फ सबसे लंबा रहा है, बल्कि अत्यंत असरदार भी रहा है. इससे 140 करोड़ भारतीयों को फायदा पहुंचा है और उनकी समस्याओं का समाधान हुआ है.”
मल्होत्रा ने कहा कि 2014 में Prime Minister बनने के बाद मोदी ने अपनी Government को गरीबों के लिए समर्पित बताया था. उन्होंने दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी Government को एक साल पूरा होने पर भी उन्होंने बेहतरीन काम किया है. 15-20 साल से अटके पड़े प्रोजेक्ट्स को शुरू किया गया है, जिससे दिल्लीवासियों को राहत मिल रही है.
BJP MP मनोज तिवारी ने जन सेवा सदन की उपयोगिता पर जोर देते हुए कहा, “जन सेवा के लिए एक वेबसाइट बहुत जरूरी है. एक विधानसभा क्षेत्र में लगभग चार लाख लोग होते हैं. हर व्यक्ति के व्यक्तिगत रूप से आने के बजाय वे अपनी शिकायतें और समस्याएं वेबसाइट के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं.”
तिवारी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “ये आरोप लगाने वाले लोग कौन हैं? ये वे लोग हैं जिन्हें देश के सिस्टम, संवैधानिक संस्थाओं और युवाओं पर कोई भरोसा नहीं है. विपक्ष की अपनी भूमिका होती है, लेकिन हमने कभी इतने कमजोर विपक्ष की कल्पना भी नहीं की थी.”
सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने Chief Minister रेखा गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मैं सीएम रेखा गुप्ता का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. दिल्ली में हमारी Government को सिर्फ एक साल हुआ है. मुझे पूरा यकीन है कि आने वाले समय में संगम विहार के लोगों की हर इच्छा पूरी होगी. हर घर में साफ पीने का पानी पहुंचेगा, सफाई व्यवस्था बेहतर होगी और जल-जमाव की समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी.”
भाजपा विधायक अजय महावर ने उद्घाटन समारोह की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा, “आज जन सेवा केंद्र का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और सांसद मनोज तिवारी ने किया. साथ ही विकसित India संकल्प सम्मेलन भी आयोजित हुआ. मैं इन दोनों सम्मानित नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं.”
–
एससीएच/