Anshula Kapoor Rohan Thakkar Wedding: बोनी कपूर की लाडली अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर शादी करने वाले हैं. शादी में अब चंद दिन ही बाकी रह गए हैं और प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं. इस खास इवेंट में अर्जुन कपूर, शनाया कपूर और जान्हवी कपूर समेत परिवार के कई लोग शामिल हुए. अंशुला कपूर की प्री-वेडिंग फंक्शन की फोटोज काफी वायरल हो रही हैं.
शादी की तैयारियों के मौके पर पूरा कपूर एक साथ नजर आया. अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की पूजा के दौरान आरती की गई, जहां कपूर परिवार मौजूद रहा. अंशुला के भाई अर्जुन कपूर इस दौरान लाल रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट में भाई का फर्ज निभाते दिखे.
आपको बता दें कि अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की सगाई अक्टूबर 2025 में हुई थी. दोनों की पहली मुलाकात 2022 में डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी. डेटिंग के बाद 2025 में रोहन ठक्कर ने अंशुला के पसंदीदा शहर में एक महल के सामने रात के ठीक 1:15 बजे उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था.