राजस्थान में मुस्लिम धार्मिक स्थलों को तोड़े जाने पर विवाद, ओवैसी ने गृहमंत्री शाह से की ये मांग
मोहसिन अली June 22, 2026 03:12 PM

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती ज़िलों में हाल ही में तेरह मस्जिदों और दरगाहों को पूरी तरह से गिराए जाने की कड़ी निंदा की है. उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से तुरंत दखल देने की मांग की है ताकि अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास राष्ट्रीय सुरक्षा के विवादास्पद तर्क के तहत की जा रही इस आक्रामक कार्रवाई को रोका जा सके. राजस्थान के सीमावर्ती ज़िलों बीकानेर, फलोदी, जैसलमेर और बाड़मेर में मस्जिदों, दरगाहों और मुसलमानों के दूसरे धार्मिक स्थलों को गिराने का सिलसिला चल रहा है.

AIMIM के बीकानेर जिला अध्यक्ष शफी जमील कासमी ने की बात

AIMIM प्रमुख ने कहा कि मैंने AIMIM के बीकानेर जिला अध्यक्ष शफी जमील कासमी से बात की. उन्होंने बताया कि बीकानेर में चार और फलोदी, जैसलमेर और बाड़मेर में नौ मस्जिदों और दरगाहों को पहले ही गिराया जा चुका है. खबरों के मुताबिक, सैकड़ों दूसरे धार्मिक स्थलों को भी नोटिस भेजे गए हैं. जिन जगहों पर कार्रवाई हो रही है, उनमें जैसलमेर में रामगढ़-तानोत बाईपास रोड पर स्थित हज़रत महमूद शाह जिलानी की लगभग 250 साल पुरानी दरगाह भी शामिल है.

'मेरी जिंदगी में दो अहम 'भारतीय-पाकिस्तानी' लोग हैं...', आसिम मुनीर का जिक्र कर क्या बोले जेडी वेंस

इन ढांचों को गिराने के पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा का तर्क

उन्होंने कहा कि इन ढांचों को गिराने के पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा का तर्क दिया जा रहा है. लेकिन, इन इलाकों में रहने वाला कोई भी व्यक्ति कभी ऐसी गतिविधियों में शामिल नहीं रहा है. सिर्फ़ मुसलमानों के इबादतगाहों को ही निशाना बनाया जा रहा है.

अधिकारियों का क्या आरोप है?

अधिकारियों का आरोप है कि कुछ ढांचे चरागाह की ज़मीन पर बने हैं. जिन मामलों में यह साबित हुआ है कि ढांचे निजी ज़मीन पर बने हैं, वहाँ अब बिना मंज़ूरी या मंज़ूरी न होने का आरोप लगाया जा रहा है. अमित शाह, भेदभावपूर्ण और खास तौर पर निशाना बनाकर की जा रही यह तोड़-फोड़ गैर-कानूनी है और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए.

इधर अमेरिका-ईरान में डील पर चर्चा, उधर इजरायल ने दक्षिणी गाजा में कर दी एयरस्ट्राइक, 2 की मौत

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.