कपूर खानदान की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर इन दिनों चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड में 35 साल पूरे कर लिए हैं, जो उनके लिए बहुत बड़ी उपलब्धि हैं. इसी बीच हाल ही में करिश्मा कपूर ने अपने शुरुआती करियर, पहली फिल्म और संघर्षों पर खुलकर बात की हैं. साथ ही कई बातों का खुलासा किया हैं.
16 साल की थी
स्क्रीन से बातचीत में करिश्मा कपूर ने बताया कि जब वो 16 साल की थी, तब उनकी पहली फिल्म 'प्रेमी कैदी' रिलीज हुई थी. उस वक्त वो स्कूल से कॉलेज गई थी और कुछ ही दिनों में शूटिंग शुरू कर चुकी थी. उन्हें आज यकीन नहीं होता कि इतनी जल्दी 35 साल बीत गए है.
इतना ही नहीं, उन्होंने पहले के संघर्षों के बारे में कहा कि आज तकनीक बहुत आगे बढ़ गई है और सब कुछ आसानी से हो जाता है. लेकिन हमारे समय सेट्स की लाइट बहुत तेज होती थी, जिसके सामने आंखें खोलना भी मुश्किल लगता था. वहीं शूटिंग के बाद डबिंग करनी पड़ती थी. लेकिन अब सब कुछ आसान है.
श्याम बेनेगल की तारीफ की
उन्होंने अपनी फिल्म 'जुबैदा' को करियर की सबसे खास फिल्म बताते हुए कहा कि इस फिल्म से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है. निर्देशक श्याम बेनेगल बहुत अच्छे इंसान थे और शूटिंग के बीच टाइम निकालकर वो उनसे पुराने किस्से सुना करती थी. शुरू में श्याम बेनेगल को लगता था कि करिश्मा उनकी फिल्म में काम नहीं करेंगी, क्योंकि वो बहुत बड़ी सुपरस्टार थी. लेकिन उन्होंने तुरंत हां कह दी थी.
View this post on Instagram
करिश्मा का करियर
बता दें कि करिश्मा की पहली फिल्म 'प्रेमी कैदी नहीं, बल्कि 'बरसात' बनने वाली थी, जिसमें बॉबी देओल लीड रोल में थे. हालांकि फिल्म बनने में हुई देरी की वजह से उन्होंने 'प्रेमी कैदी' से शुरुआत की. इसके बाद उन्हें राजा बाबू, कूली नंबर 1, साजन चले ससुराल, जुड़वा, हीरो नंबर 1, हसीना मान जाएगी और अंदाज अपना अपना जैसी फिल्मों में देखा गया, जो आज भी दर्शकों को बहुत पसंद आती हैं. वहीं उन्होंने 2002 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी और फिल्मों से दूर हो गई थी. लेकिन 2012 में उन्होंने वापसी की और 'डेंजरस इश्क' में नजर आईं. इतना ही नहीं, वो ओटीटी पर भी मेंटलहुड, मर्डर मुबारक और हाल ही में आई ब्राउन में काम कर रही हैं.
9 अवॉर्ड्स, 600% प्रॉफिट, खेसारी लाल की वो भोजपुरी फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था गदर