करण औजला के गाने 'विनिंग स्पीच' पर झूमे विराट कोहली, बताया क्यों ये गाना है उनके दिल के करीब
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क June 22, 2026 04:42 PM

पंजाबी सिंगर करण औजला आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उन्होंने अपनी आवाज और स्टाइल से ग्लोबल म्यूजिक इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया है. अपने लगातार हिट गानों और दमदार परफॉर्मेंस के दम पर वो आज दुनियाभर में एक बड़ा म्यूजिक सेंसेशन बन चुके हैं. हाल ही में करण औजला ने दिल्ली में One8 Global के ग्रैंड लॉन्च इवेंट में अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से समां बांध दिया. उन्होंने 'विनिंग स्पीच', 'वेवी' और 'एमएफ गबरु' जैसे अपने सुपरहिट गानों पर परफॉर्म कर दर्शकों का दिल जीत लिया. 

गाने 'विनिंग स्पीच' पर झूमे विराट कोहली
21 जून को दिल्ली के यशोभूमि में आयोजित One8 Global के ग्रैंड लॉन्च इवेंट में हजारों फैंस की भीड़ उमड़ी. इस खास इवेंट में करण औजला और क्रिकेट स्टार विराट कोहली को एक साथ देखने के लिए लोग काफी एक्साइटेड नजर आए. करण औजला ने एक के बाद एक अपने हिट गानों से माहौल को जोश से भर दिया. इवेंट का सबसे खास पल तब आया जब उन्होंने अपना पॉपुलर गाना 'विनिंग स्पीच' गाया. इस दौरान कॉनसर्ट में मौदूज सभी लोग उनके साथ गुनगुनाते नजर आएं.  

'डेट फिक्स है...', जब सामंथा रुथ प्रभु ने बेबी प्लानिंग का किया था खुलासा, बच्चों को लेकर कही थी ये बात

इवेंट का एक और खास पल तब आया जब करण औजला ने विराट कोहली को स्टेज पर बुलाया. सिंगर ने जैसे ही 'विनिंग स्पीच' फिर से परफॉर्म किया, विराट उनके साथ खड़े होकर पूरे माहौल का आनंद लेते नजर आए. दोनों सितारों को एक साथ स्टेज पर देखकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिला. दोनों के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TEAM AUJLA (@karanaujlaglobal)

मैच खेलने से पहले सुनते हैं सिंगर का ये गाना
विराट कोहली ने करण औजला की  जमकर तारीफ भी की. उन्होंने कहा, 'आप गाने दिल से लिखते हैं. एक गाना जिससे मैं रिलेट कर पाता हूं वो है विनिंग स्पीच. क्योंकि मुझे ऐसा लगता है कि वो उस जर्नी को दिखाता है जिससे आप गुजरे होते हैं. मैं अपनी जर्नी और इस गाने में बहुत सिमिलैरिटीज पाता हूं. मैंने बहुत छोटी उम्र में अपने  पिता को खो दिया था. इसलिए ये गाना मेरे लिए काफी स्पेशल है. मैं अक्सर इसे मैच खेलने के लिए निकलने से पहले सुनता हूं.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TEAM AUJLA (@karanaujlaglobal)

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला और रोहन के प्री वेडिंग फंक्शन हुए शुरू, साड़ी में बन ठन कर पहुंची थीं जाह्नवी कपूर, देखें Inside तस्वीरें

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.