'क्या मर्द खुद से ही रोमांस कर रहा है?' बॉलीवुड गानों में जेंडर बायस पर भड़कीं सोना मोहपात्रा
संदीप मेहरा June 22, 2026 04:42 PM

बॉलीवुड की बेबाक गायिका सोना मोहपात्रा अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में आ जाती हैं. किसी भी मुद्दे पर सोना खुलकर बोलती हैं और अब उनका मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री में पुरुष प्रधान गाने ज्यादा होते हैं न कि महिला प्रधान. सोना ने बॉलीवुड संगीत में जेंडर बायस (लिंग-आधारित भेदभाव) को लकर चर्चा की है. उन्होंने इसे लेकर शाहरुख खान और अरिजीत सिंह के गाने 'जालिमा' का उदाहरण भी दिया है. उनके मुताबक जब उन्हें इस गाने के लिए बुलाया गया था तो उनके साथ कुछ ऐसा हुआ था जिसने उन्हें हैरान कर दिया था.

हार्ट ब्रेक गाने सिर्फ पुरुषों के लिए 

सोना मोहपात्रा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक इवेंट का वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि बॉलीवुड सॉन्ग्स को सुनकर ऐसा लगता है कि 'हार्टब्रेक गाने सिर्फ पुरुषों के लिए' ही हैं. सिंगर ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, 'बॉलीवुड में दिल टूटने वाले सभी गाने पुरुषों के लिए ही होते हैं.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MBI Festival of Letters (@mbifl)

ये भी पढ़ें: 18 की उम्र में बने हीरो, पिता से नाराज होकर छोड़ा था घर, जानें तमिलनाडु के CM विजय के दिलचस्प किस्से

आगे उन्होंने कहा, 'प्यार भी वही महसूस करते हैं, दर्द भी वही दिखाया जाता है. मुझे जब भी किसी डुएट गाने के लिए बुलाया गया, तो अक्सर मुझे सिर्फ आखिर में गाने का मौका मिला.' उन्होंने आगे कहा कि जब उन्हें 'जालिमा' गाने के लिए बुलाया गया था तो वो हैरान रह गई थी.

'क्या मर्द खुद से ही प्यार कर रहे हैं?'

बता दें कि जालिमा गाना शाहरुख खान की फिल्म रईस (2017) का है. इसे अरिजीत सिंह ने आवाज दी थी. सोना ने बताया, 'क्योंकि मुखड़ा, अंतरा, मुखड़ा, अंतरा...ये सभी हिस्से पुरुष गायक ही गाते थे. इसमें अरिजीत की कोई गलती नहीं है; वह एक बेहतरीन कलाकार हैं. लेकिन महिला गायिका आखिर में क्यों आती है? प्रीतम (म्यूजिक डायरेक्टर) से मेरा सवाल था, 'क्या पुरुष खुद से ही प्यार कर रहा है?' यह कैसा डुएट है?...असल बात यह है कि इसमें किसी की गलती नहीं है, लेकिन इंडस्ट्री में संगीत का सिस्टम ऐसा हो गया है कि लोग रिस्क लेने से डरते हैं.'

महिला सिंगर्स को बराबरी का मुकाम कैसे मिलेगा?

आगे महिला सिंगर्स के हक की बात करते हुए सोना ने कहा, 'ये बातचीत सिर्फ गानों की नहीं बल्कि प्रतिनिधित्व की है. अगर कोई इंडस्ट्री महिलाओं की मजबूत कहानियां बनाना बंद कर देती है, तो आखिरकार वो मशहूर महिला स्टार्स बनाना भी बंद कर देगी.' सोशल मीडिया पर यूजर्स सोना के इस बयान पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 'अवतार फायर एंड ऐश' से 'ग्राम चिकित्सालय' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रही 9 धांसू फिल्में-सीरीज

सोना महापात्रा के हिट गाने

50 साल की सोना मोहपात्रा इंडटस्ट्री में महिला सिंगर्स की स्थिति को लेकर पहले भी कई बात कर चुकी हैं. सिंगर ने अपनी पहचान 'अंबररसिया', 'नैना', 'बेदर्दी राजा', 'जिया लागे ना' और 'मुझे क्या बेचेगा रुपैया' जैसे गानों से बनाई है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.