सामंथा रूथ प्रभु की मच अवेटेड फिल्म, 'मा इंति बंगारम' 19 जून को सिनेमाघरो में रिलीज हुई थी. थिएटर में मौजूद कई फिल्मों की भीड़ के बीच भी इस एक्शन-फ़ैमिली ड्रामा ने शानदार ओपनिंग की थी. इसके बाद इसने अपने ओपनिंग वीकेंड पर भी धमाल मचा दिया. चलिए यहां जानते हैं 'मा इंति बंगारम' ने संडे को यानी तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया है?
'मा इंति बंगारम' ने तीसरे दिन कितना किया कलेक्शन?
'मा इंति बंगारम' के साथ सामंथा रूथ प्रभु ने तीन साल के ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर कमबैक किया है. बी.वी. नंदिनी रेड्डी निर्देशित और 'ट्रालला मूविंग पिक्चर्स' के बैनर तले बनी इस फ़िल्म को दर्शकों से, खासकर तेलुगु भाषी इलाकों में, बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
लैंग्वेज वाइज कैसी रही 'मा इंति बंगारम' की परफॉर्मेंस
भाषा के आधार पर देखें तो, तेलुगु में फिल्म ने 2,341 शो में 61% ऑक्यूपेंसी के साथ 9.50 करोड़ कमाए, जबकि तमिल में 624 शो में 25% ऑक्यूपेंसी के साथ 0.60 करोड़ कमाए. इसके हैदराबाद में सबसे ज़्यादा 501 तेलुगु शो हुए, जिनमें ऑक्यूपेंसी 79.3% रही. इसके बाद बेंगलुरु में 326 और विज़ाग-विशाखापत्तनम में 119 शो हुएय चेन्नई में सबसे ज़्यादा 121 तमिल 2D शो हुए, जिनमें ऑक्यूपेंसी 33.5% रही. इसके बाद कोयंबटूर में 48 और सलेम में 29 शो हुए.
'मा इंति बंगारम' के बारे में
समांथा रूथ प्रभु ने 'मा इंति बंगारम' में स्वर्ण का किरदार निभाया है. इसकी कहानी एक ऐसी महिला पर बेस्ड है जो शादी करके एक पारंपरिक परिवार में तो आ जाती है, लेकिन नए परिवार का दिल जीतने के लिए उसे काफी संघर्ष करना पड़ता है, कहानी में रोमांच तब बढ़ जाता है जब स्वर्ण के अतीत से जुड़ा कोई खतरनाक खतरा फिर से सामने आता है. जिस परिवार को उस पर शक है, उसी परिवार को बचाने के लिए उसे अपनी असली पहचान छिपाते हुए संघर्ष करना पड़ता है.सामंथा के अलावा, फिल्म में गुलशन देवैया, दिगंत मनचले और गौतमी ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं.