नया स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप या फिर घर के लिए कोई भी होम अप्लायंस खरीदना हो, Flipkart GOAT Sale 2026 में सबकुछ सस्ते में मिलेगा. फ्लिपकार्ट की ऑफिशियल वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर इस अपकमिंग Flipart Sale 2026 के लिए बैनर दिख रहा है जिससे डेट का खुलासा हुआ है. सेल अगले महीने 4 जुलाई से शुरू होने वाली है, प्लस और ब्लैक सब्सक्रिप्शन मेंबर्स के लिए सेल 24 घंटे पहले शुरू हो जाएगी. कुछ दिन पहले अमेजन ने भी Prime Day Sale 2026 की तारीख का ऐलान किया है, मजेदार बात तो ये है कि जिस दिन से प्राइम मेंबर्स के लिए सेल शुरू हो रही है उसी दिन से फ्लिपकार्ट पर भी ग्राहकों के लिए सेल का आगाज़ होने वाला है.
प्राइम डे सेल 4 जुलाई से 6 जुलाई तक चलेगी, लेकिन फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि 4 जुलाई से शुरू होने वाली GOAT Sale 2026 कब तक लाइव रहेगी. लेकिन उम्मीद है कि जैसे-जैसे सेल की तारीख नजदीक आएगी, कंपनी इस बात से भी पर्दा उठाएगी. Prime Day Sale 2026 के लिए Axis और SBI के साथ हाथ मिलाया गया है, अगर आपके पास इन दोनों में से किसी भी बैंक का कार्ड है तो आपको एडिशनल डिस्काउंट का फायदा मिलेगा. फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि फ्लिपकार्ट सेल में किस बैंक कार्ड पर आपको एक्स्ट्रा छूट मिलेगी.
(फोटो- फ्लिपकार्ट)
फ्लिपकार्ट सेल में शानदार ऑफर्ससेल के दौरान टॉप ब्रैंड्स के प्रोडक्ट्स आपको कम कीमत में मिल जाएंगे, इसके अलावा हजारों प्रोडक्ट्स पर आपको शानदार डील्स का फायदा मिलेगा जिससे आप बंपर बचत कर पाएंगे. फ्लिपकार्ट ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि डील्स पर से जल्द पर्दा उठाया जाएगा.
फ्लिपकार्ट ने बताया है कि स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, हेडफोन, स्मार्टफोन्स, स्मार्टवॉच को बंपर डिस्काउंट का फायदा मिलेगा. जैसे-जैसे सेल की तारीख नजदीक आएगी, वैसे-वैसे डील्स सामने आएंगी कि कौन-कौन से प्रोडक्ट्स पर आपको कितने की छूट का फायदा मिलेगा.
ये भी पढ़ें- ‘चीन में 25 साल से कर रहे काम’, ड्रैगन के गढ़ में Zoho गाड़ रही झंडे