CBSE re evaluation result 2026: सीबीएसई बोर्ड के उन लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी आई है, जिन्होंने 2026 बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट के बाद री इवैल्यूएशन, री असेसमेंट और री वेरिफिकेशन के लिए आवेदन किया था. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार सुबह संकेत दिया था कि बोर्ड बहुत जल्द छात्रों के रिजल्ट जारी करेगा. इसके बाद रविवार शाम सीबीएसई की ओर से री-इवैल्यूएशन और री-असेसमेंट का रिजल्ट जारी कर दिया गया.
छात्रों को नहीं होने देंगे परेशानी, शिक्षा मंत्री
शिक्षा मंत्री ने छात्रों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार और संबंधित एजेंसी यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि स्टूडेंट की पढ़ाई और फ्यूचर से जुड़े कामों में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो. उन्होंने कहा कि छात्रों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और सभी शैक्षणिक प्रक्रियाओं को समय पर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है.
छात्रों की मानसिक सेहत का भी किया जिक्र
अपनी संबोधन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने राजनीतिक दलों, सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों और दूसरे हितधारकों से भी अपील की है कि वह छात्रों पर ज्यादा दबाव न बनाए. उन्होंने कहा कि देश के छात्रों का व्यवस्था पर भरोसा बना रखना रहना चाहिए और किसी भी तरह की ऐसी गतिविधि से बचना चाहिए, जिससे विद्यार्थियों की मानसिक स्थिति प्रभावित हो. उन्होंने कहा कि देश की नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर सभी को जिम्मेदारी से काम करना चाहिए.