Ranveer Singh First Movie Fees: रणवीर सिंह इस वक्त बॉलीवुड के सबसे डिमांडिंग एक्टर्स में से एक हैं. धुरंधर के दोनों पार्ट से उन्होंने जो धमाल मचाया है, उसके बाद हर कोई उनका कायल हो गया है. ‘धुरंधर’ से रणवीर को जितनी शोहरत मिली, उतनी ही उन्हें दौलत भी मिली है. एक वक्त था, जब रणवीर सिंह को उनकी डेब्यू फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ के लिए कुछ लाख रुपये ही फीस मिले थे. (तस्वीर सोर्स: netflix_in इंस्टाग्राम)
रणवीर सिंह ने धुरंधर के दोनों पार्ट से 325 करोड़ रुपये की दमदार कमाई की है. उन्होंने इस फिल्म के लिए मेकर्स के साथ फीस की नहीं, बल्कि प्रॉफिट शेयरिंग की डील की थी, साथ ही उन्होंने प्रोडक्शन में भी पैसा लगाया था. ऐसे में फिल्म की बंपर कमाई का फायदा उन्हें मिला. इस लिहाज से उन्हें एक फिल्म से 162.5 करोड़ रुपये की बंपर कमाई हुई. (तस्वीर सोर्स: netflix_in इंस्टाग्राम)
जो रणवीर सिंह आज भारत के टॉप एक्टर और हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक बन गए हैं, उन्होंने करीब 16 साल पहले करियर शुरू किया था. रिपोर्ट्स में कहा गया है कि डेब्यू फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ के लिए रणवीर सिंह को 15-20 लाख रुपये फीस के तौर पर मिले थे. (तस्वीर सोर्स: netflix_in इंस्टाग्राम)