Akshay Kumar Welcome To The Jungle: बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’, जो ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किश्त है, 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में 20 से भी ज्यादा बड़े स्टार्स नजर आने वाले हैं, इसलिए इस फिल्म को लेकर अच्छा खासा बज़ बना हुआ है. अब मेकर्स ने इस फिल्म के लिए एक ऐसा प्लान बनाया है, जिससे फिल्म की कमाई में बढोतरी होगी. दरअसल, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की तरह ‘वेलकम 3’ के मेकर्स ने रिलीज से एक दिन पहले पेड प्रीव्यू शोज का आयोजन किया है.
‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. उससे एक दिन पहले यानी 18 मार्च को शाम 5 बजे से देशभर के बड़े शहरों में पेड प्रीव्यू शोज रखे गए थे. ठीक वैसा ही ‘वेलकम टू द जंगल’ के मेकर्स ने भी किया है. 25 जून को ‘वेलकम 3’ के लिए पेड प्रीव्यू शोज का आयोजन होने वाला है. शो की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी. पेड प्रीव्यू के लिए बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. ऐसे में फिल्म एक दिन पहले ही थिएटर्स में दस्तक देगी और कलेक्शन में इजाफा होगा.
अक्षय की इस फिल्म के लिए भी रखे गए थे पेड प्रीव्यू शोज‘वेलकम 3’ से पहले भीअक्षय कुमार ने अपनी एक फिल्म के लिए ऐसा फैसला लिया था. वो फिल्म है ‘भूत बंगला’, जो 17 अप्रैल को आई थी. प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के लिए भी एक दिन पहले पेड प्रीव्यू शोज रखे गए थे. पेड प्रीव्यू शोज से ‘भूत बंगला’ ने भारत में 3.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. अब देखना होगा कि ‘वेलकम टू द जंगल’कैसा कमाल दिखाती है.
ये भी पढ़ें-
पंकज त्रिपाठी की ये बात अल्लू अर्जुन के दिल में बस गई, Instagram पर शेयर कर दिया Video
प्रीति जिंटा की घर की खेती, अमेरिका में उगा रहीं सब्जियां और फल, खुद दिखाई झलक
‘वेलकम टू द जंगल’ स्टारकास्टअहमद खान के डायरेक्शन में बनी ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार के साथ रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिज, दिशा पाटनी, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, परेश रावल, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, जॉनी लिवर समेत और भी कई बड़े स्टार्स नजर आने वाले हैं. मेकर्स ने 11 जून को इस फिल्म का ट्रेलर वीडियो जारी किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था. उसके बाद से फिल्म का इंतजार हो रहा है.