इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. कुल 17 खिलाड़ियों को स्क्वाड में जगह मिली है जिसके कप्तान हैरी ब्रूक हैं. इंग्लैंड की टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ी दोनों चुने गए हैं. महज 16 साल की उम्र में फर्स्ट क्लास डेब्यू करने वाले ऑलराउंडर जेम्स कोल्स पहली बार इंग्लैंड की टीम में चुने गए हैं. जेम्स कोल्स ससेक्स के लिए खेलते हैं और वो धुआंधार बैटिंग करने के अलावा लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं. इंग्लैंड ने टीम में जॉर्डन कॉक्स, टॉम बैंटन, फिल सॉल्ट को भी टीम में जगह दी है. ब्रायडन कार्स और जेमी ओवर्टन अनफिट होने के चलते टीम में नहीं चुने गए.
इंग्लैंड की टी20 टीम में कौन-कौन चुना गया?हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथल, जॉस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम कर्रन, लियम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल रशीद, फिल सॉल्ट, जॉश टंग और ल्यूक वुड.
इंग्लैंड टी20 सीरीज का कार्यक्रमटी20 सीरीज के लिए भारत की टीमReady for the challenge! 🏴🇮🇳
England have announced their 17-man squad for the upcoming home series against India. 👏
Will the World No. 2 side be able to overcome the World No. 1 team? 👀
Watch #ENGvIND 👉1st T20I | WED, 1st JULY, 𝟗 𝐏𝐌 on JioHotstar pic.twitter.com/snpNyDr0JT
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 22, 2026
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव.
भारत का इंग्लैंड में टी20 प्रदर्शन कैसा है?भारतीय टीम ने इंग्लैंड में 9 टी20 मैच खेले हैं जिसमें से पांच में इंग्लैंड को जीत मिली है और 4 में टीम इंडिया जीती है. टी20 सीरीज की बात करें तो दोनों ने 2-2 टी20 सीरीज जीती है. हालांकि पिछली दो टी20 सीरीज को टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया है. मतलब इस बार टीम इंडिया के पास हैट्रिक लगाने का मौका है.