लखनऊ अग्निकांड : दो सदस्यीय एसआईटी का गठन, 7 दिन में सौंपेगी रिपोर्ट, सीएम योगी ने रद्द किए सभी सरकारी कार्यक्रम
Indias News Hindi June 23, 2026 02:42 AM

Lucknow, 22 जून . उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow के अलीगंज क्षेत्र में आग लगने की भीषण घटना के बाद Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Tuesday के अपने सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए. Chief Minister ने हाईलेवल मीटिंग के बाद दो सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है.

Chief Minister कार्यालय (सीएमओ) के अनुसार, हादसे को लेकर सीएम योगी की अध्यक्षता में अधिकारियों के साथ हाई लेवल बैठक की गई, जिसमें दुर्घटना की स्थिति और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की गई. मीटिंग में सीएम योगी के निर्देश पर Lucknow अग्निकांड मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है.

एसआईटी में विशेष जांच दल में अपर मुख्य सचिव, पर्यटन, धर्मार्थ और संस्कृति विभाग अमृत अभिजात को शामिल किया गया है, जबकि दूसरे सदस्य के रूप में Lucknow जोन के अपर Police महानिदेशक प्रवीण कुमार को नियुक्त किया गया है. Chief Minister ने जांच दल को घटना की विस्तृत जांच कर सात दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं.

वहीं, Chief Minister ने अपने सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए. Chief Minister को Tuesday को हाथरस में 548 करोड़ रुपए की लागत वाली 143 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करना था. इसके बाद उन्हें आगरा में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी करनी थी. हालांकि, Lucknow में हुए अग्निकांड के बाद सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए.

दरअसल, घटना के समय Chief Minister योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ में विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. हादसे की जानकारी मिलते ही उन्होंने अपना दौरा बीच में ही रोक दिया और तत्काल Lucknow के लिए रवाना हो गए. Chief Minister सीधे अलीगंज स्थित घटनास्थल पहुंचे और आग से प्रभावित इमारत का निरीक्षण किया.

सीएम योगी ने जली हुई बिल्डिंग का जायजा लेने के साथ ही पास के भवन की छत पर जाकर भी स्थिति को देखा. उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से हादसे की पूरी जानकारी ली और राहत कार्यों की समीक्षा की. Chief Minister ने अधिकारियों को घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

इसके बाद Chief Minister किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) पहुंचे, जहां उन्होंने हादसे में घायल बच्चों और उनके परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने घायलों का हाल जाना और उनके बेहतर इलाज के लिए अस्पताल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए. केजीएमयू की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने Chief Minister को घायलों के उपचार की जानकारी दी.

Chief Minister ने अग्निकांड में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की. उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि Government उनके साथ खड़ी है और दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा.

सीएम योगी ने कहा कि हादसे में हुई जनहानि बेहद दुखद है. उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया.

एससीएच/एबीएम

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.