Hanuman Ji ke Bhog: आज ज्येष्ठ का आठवां और आखिरी बड़ा मंगल, जिसे बुढ़वा मंगल भी कहा जाता है, पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस बार का ज्येष्ठ महीना बेहद खास और दुर्लभ रहा है. आमतौर पर ज्येष्ठ के महीने में 4 या 5 बड़े मंगल आते हैं, लेकिन इस साल अधिकमास लगने के कारण पूरे 8 बड़े मंगल का अद्भुत संयोग बना. इस वजह से हनुमान भक्तों को बजरंगबली की उपासना करने के लिए इस पूरे महीने खास अवसर मिला. मान्यता है कि साल के इस आखिरी बड़े मंगल पर यदि संकटमोचन को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाया जाए, तो जीवन के बड़े से बड़े संकट और कुंडली के दोष चुटकियों में दूर हो जाते हैं. आइए जानते हैं कि आज के दिन हनुमान जी को किन खास चीजों का भोग लगाकर आप उनका आशीर्वाद पा सकते हैं.
आखिरी बड़ा मंगल पर बजरंगबली को लगाएं इन चीजों का भोग बूंदी के लड्डू का लगाएं भोगहनुमान जी को बूंदी और बूंदी के लड्डू बेहद प्रिय माने जाते हैं. बड़े मंगल के अवसर पर लाल या पीले रंग के बूंदी के लड्डू अर्पित करना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे बजरंगबली प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं.
चने और गुड़ का भोगहनुमान जी को भुने हुए चने और गुड़ का भोग लगाना भी बहुत शुभ माना जाता है. यह भोग धार्मिक दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है. पूजा के बाद इसे प्रसाद के रूप में लोगों में बांटना पुण्यदायी माना जाता है.
बेसन से बनी मिठाइयांबड़े मंगल पर बेसन के लड्डू, बेसन की बर्फी या बाकी मिठाइयों का भोग भी लगाया जा सकता है. माना जाता है कि इससे भगवान हनुमान प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं.
केले का करें अर्पणहनुमान जी को फल अर्पित करने की परंपरा भी है. इनमें केला विशेष रूप से शुभ माना जाता है. पूजा के दौरान केले का भोग लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और शुभ फल की प्राप्ति होती है.
पान का भोग भी है शुभकई धार्मिक परंपराओं में हनुमान जी को पान अर्पित करने का भी विधान बताया गया है. बड़े मंगल के दिन पूजा के बाद पान का भोग लगाने से विशेष कृपा प्राप्त होने की मान्यता है.
सिंदूर और चमेली के तेल का महत्वहालांकि यह भोग नहीं है, लेकिन बड़े मंगल के दिन हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करना बहुत ही शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इससे बजरंगबली शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों के कष्ट दूर करते हैं.
बड़े मंगल का धार्मिक महत्वउत्तर भारत, विशेषकर उत्तर प्रदेश में बड़े मंगल का विशेष महत्व माना जाता है. ज्येष्ठ माह के सभी मंगलवार हनुमान जी को समर्पित होते हैं, लेकिन आखिरी बड़ा मंगल विशेष रूप से फलदायी माना जाता है. इस दिन भक्त व्रत रखते हैं, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करते हैं तथा जरूरतमंदों को भोजन और दान देकर पुण्य अर्जित करते हैं.
ये भी पढ़ें: सुंदर कैसे बन गए हनुमान जी? सूर्य से क्या है इसका संबंध? जानें ये रोचक कथा
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.