लखनऊ में तीन मंजिला इमारत में आग में 15 लोगों की मौत के मामले में कार्रवाई करते हुए 4 अफसरों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए SIT जांच के आदेश दिए। ALSO READ: लखनऊ अग्निकांड : मरने वालों की संख्या 15 पहुंची, 4 अधिकारी सस्पेंड, CM योगी ने 5-5 लाख रुपए मुआवजे और SIT जांच का किया ऐलान
मानसून ने पकड़ी रफ्तार
दक्षिण पश्चिम मानसून ने पकड़ी रफ्तार। मौसम विभाग ने आज देश के 22 राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। विदर्भ, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में अगले 4-5 दिनों तक और छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक उष्ण लहर चलने की संभावना है।
ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तेहरान वॉशिंगटन के साथ हुए समझौते का पालन नहीं करता है, या उसका व्यवहार ठीक नहीं रहता है तो वह जो करना होगा, वह करेंगे। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब हाल ही में स्विट्जरलैंड में दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच पश्चिम एशिया में शांति कायम करने के लिए वार्ता का पहला दौर पूरा हुआ है।
TMC के बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया
रिताब्रता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी ने खुद को असली पार्टी बताया और पार्टी के सीनियर विधायक अरूप रॉय को चेयरमैन घोषित किया। इसके अलावा बागी गुट ने ममता बनर्जी को पद से हटाते हुए उनके लिए मुख्य सलाहकार पद की पेशकश की है। अभिषेक बनर्जी को सस्पेंड कर दिया गया है।
मेसी मैजिक से अर्जेंटीना नॉक आउट मेंअर्जेंटीना ने फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-जे मुकाबले में ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराकर नॉकआउट चरण में अपनी जगह पक्की कर ली। कप्तान लियोनेल मेसी ने दो गोल दागकर टीम को शानदार जीत दिलाई।
edited by : Nrapendra Gupta