Mahabharat: साल 2013 में आई ‘महाभारत’ की विदेश में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. यही वजह है कि एक स्पेशल शो के लिए कई लीड एक्टर्स को इंडोनेशिया बुलाया गया था. आज बात दुर्योधन का रोल करने वाले अर्पित रांका की करेंगे. जिन्होंने बखूबी अपना किरदार निभाया.
महाभारत में 100 कौरवों में से सबसे बड़ा दुर्योधन ही था. वहीं स्टार प्लस की महाभारत में अर्पित रांका ने शानदार तरह से नेगेटिव रोल किया. 2006 में वो ‘मिस्टर इंडिया’ बने थे और उसके 8 साल बाद 2013 में दुर्योधन का रोल मिला था.
दरअसल जब अर्पित रांका ने महाभारत में काम किया था, तब 30 साल के थे. और उनकी मां गांधारी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस उनसे 12 साल छोटी थीं. एक्टर ने 2008 में आए शो ‘जय श्री कृष्ण’ से शुरुआत की है. वहीं संकट मोचन महाबली हनुमान शो में ‘रावण’ का रोल कर चुके हैं.
वहीं, अर्पित रांका ने ‘राधा कृष्णा’ में कंस का किरदार भी निभाया था. साथ ही 2010 की फिल्म Paiyaa से फिल्मों में आए थे. ‘भोला’ में अजय देवगन से टक्कर हुई, जो कि सीधे तौर पर नहीं थी, पर विलेन की गैंग में वो भी शामिल थे. और तो और ‘कनप्पा’ में Kala Mukha का रोल करते दिखे थे.
अर्पित रांका लगातार काम कर रहे हैं. जल्द ही वो Tavvai नाम के शो में दिखने वाले हैं, जो 29 जून को जियो हॉटस्टार पर आएगा. साथ ही अपनी फिटनेस से सबके होश उड़ाते हैं. एक्टर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं.