आईपीएल-2025 की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बने ऋषभ पंत को तगड़ा नुकसान झेलकर वापस दिल्ली कैपिटल्स आ गए हैं। वहीं दिल्ली ने उनकी जगह चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को लखनऊ सुपर जायंट्स भेज दिया है। बीसीसीआई ने खुद इस हाई प्रोफाइल ट्रेड की जानकारी दी है।
पंत को लखनऊ ने 27 करोड़ की कीमत में खरीदा था, लेकिन दिल्ली ने उन्हें 15 करोड़ में कुलदीप से ट्रेड किया। यहां पंत को सीधा-सीधा 12 करोड़ का नुकसान हुआ है।
केरल के कन्नूर जिले में मंगलवार तड़के उमराह तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस में भीषण आग लग गई। पुलिस ने बताया कि बस के आग की लपटों में पूरी तरह घिरने से पहले सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
पुलिस के अनुसार, यह बस तीर्थयात्रियों के एक समूह को उमराह यात्रा के लिए वायनाड जिले से कन्नूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ले जा रही थी। इसके लिए बस सोमवार रात रवाना हुई थी और देर रात करीब दो बजे शिवपुरम मुस्लिम लीग कार्यालय के पास उसमें आग लग गई।
पुलिस ने बताया कि चालक ने बस से धुआं निकलते देखा और वाहन को तुरंत रोक दिया तथा सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान चालक और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन से यात्रियों का सामान भी बाहर निकाल लिया।
पुलिस ने बताया कि हालांकि स्थानीय निवासी और दमकल एवं बचाव सेवा के कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन बस पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।
दिल्ली: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कीबहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने संदेश ऐप टेलीग्राम को अपने प्ले स्टोर पर मंगलवार सुबह बहाल कर दिया। सरकार का अस्थायी प्रतिबंध 22 जून की मध्यरात्रि को समाप्त होने के बाद उसने यह कदम उठाया है।
गूगल द्वारा बहाली से पहले ही यह प्लेटफॉर्म कुछ मौजूदा उपयोगकर्ताओं के लिए चालू हो गया था। हालांकि, ऐप सुबह करीब 10 बजे तक एप्पल के ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं था।
इस संबंध में एप्पल को भेजे गए ईमेल का तत्काल कोई जवाब नहीं मिला।
मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तारमणिपुर की इंफाल घाटी के दो जिलों से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों से जुड़े तीन उग्रवादियों को जबरन वसूली की गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार उग्रवादी दो अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े हैं और उन्हें इंफाल पश्चिम और थौबल जिलों से पकड़ा गया।
पुलिस ने एक बयान में कहा कि रविवार को जिले के थौबल बाजार से केसीपी (एमएफएल) के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान अबुजाम सुमित सिंह (20) और माकुचुंग गंगमेई (23) के रूप में हुई है।
केरल में लॉरी बस स्टॉप में घुसी, कम से कम तीन लोगों की मौतकेरल के कोल्लम जिले में मंगलवार सुबह मिट्टी से लदी एक लॉरी अनियंत्रित होकर एक बस स्टॉप में जा घुसी, जिससे कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा कोट्टाराकारा के नीलेश्वरम में हुआ। लॉरी के बस स्टॉप में घुसने के बाद उसमें लदी मिट्टी वहां खड़े लोगों पर गिर गई, जिससे कई लोग मिट्टी के ढेर के नीचे दब गए।
पंजाब की जेल से फरार कुख्यात अपराधी सत्तू मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारमुजफ्फरनगर जिले की पुलिस ने पंजाब की लुधियाना जेल से फरार कुख्यात अपराधी सत्यपाल उर्फ सत्तू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार यह मुठभेड़ सोमवार रात सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हुई।
पुलिस अधीक्षक (नगर) अमृत जैन ने बताया कि रात में वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने सत्तू की कार को रोकने का प्रयास किया। इस पर उसने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी।
उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सत्तू के दोनों पैरों में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के दौरान सिपाही अजय गौड़ और अंकित भी गोली लगने से घायल हो गए, जिनका उपचार जारी है।
अयोध्या में राम मंदिर के लिए दिए गए चंदे में कथित हेराफेरी के मामले की कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक नई याचिका दायर की गई है।राजधानी लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में कार्रवाई करते हुए चार अफसरों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही मामले में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगंज अग्निकांड को लेकर देर रात उच्चस्तरीय बैठक की। इसमें दोषियों को चिह्नित करने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का आदेश दिया। वहीं, अलीगंज थाने में छह लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें, इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है, कई अभी भी घायल हैं।