अचानक खराब नहीं होती कार की बैटरी, इन संकेतों को न करना नजरअंदाज, वरना होगा बड़ा नुकसान
क़मरजहां June 23, 2026 08:12 PM

अक्सर आप सोचते होंगे कि कार की बैटरी अचानक कैसे खराब हो गई? लेकिन ऐसा होना आपकी सोच से परे है. जब भी किसी गाड़ी की बैटरी खराब होती है तो वो आपको कई हिंट देती है. ऐसे में आपके लिए सबसे जरूरी चीज गाड़ी में होने वाली हलचल और आवाजों पर ध्यान देना है, जिससे आप कभी रास्ते में परेशान नहीं होंगे. यहां हम आपको उन संकेत के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानकर आप समय रहते गाड़ी की बैटरी बदलवा सकते हैं, ताकि आप किसी बड़ी समस्या से पहले ही अलर्ट हो जाएं.

अगर आपकी गाड़ी का इंजन काफी देर में स्टार्ट हो रहा है और अलग-अलग आवाजें आ रही हैं तो ये भी एक बड़ा संकेत हो सकता है. इसे स्लो जाता है. जब कार की बैटरी करंट होल्ड नहीं कर पाती तो मोटर को भी पावर नहीं दे पाती है. ऐसे में आपके लिए जरूरी होगा कि आप बैटरी की ग्रेविटी और वोल्टेज को चेक करा लें. इससे आप बड़ी मुसीबत सेक्रैंकिग कहा बच सकते हैं. 

किन समस्याओं के बारे में जानना जरूरी? 

कार इंजन स्टार्ट होने के बाद रेड लाइट बंद हो जाती है. अगर कार चलाते समय यह लाइट लगातार जल रही हो या बार-बार झपक रही हो तो यह बैटरी या चार्जिंग सिस्टम में किसी समस्या का संकेत हो सकता है. कई बार अल्टरनेटर का सही तरीके से चार्ज न करना भी होता है. ऐसी स्थिति में जल्द से जल्द किसी ऑटो इलेक्ट्रिशियन या सर्विस सेंटर से जांच करवानी चाहिए.

अगर रात में ड्राइविंग के दौरान हेडलाइट्स की लाइट नॉर्मल से कम दिखाई दे या एक्सीलेटर देने पर रोशनी तेज और छोड़ने पर धीमी हो जाए तो यह बैटरी या चार्जिंग सिस्टम की कमजोरी का संकेत हो सकता है. इसके अलावा पावर विंडो का धीरे चलना, हॉर्न की आवाज या म्यूजिक सिस्टम का बार-बार रीस्टार्ट होना भी इसी समस्या की ओर इशारा करता है. 

अगर बैटरी के पॉजिटिव और नेगेटिव टर्मिनल पर सफेद, नीले या हरे रंग का पाउडर जमा दिखाई दे तो यह कोरोजन का संकेत है. यह आमतौर पर बैटरी से निकलने वाली गैस और केमिकल रिएक्शन के चलते होता है. इससे बैटरी और गाड़ी के अन्य हिस्सों तक करंट सही तरीके से नहीं पहुंच पाता. समय-समय पर टर्मिनल की सफाई जरूरी है, लेकिन अगर यह समस्या बार-बार दिखाई दे तो बैटरी की स्थिति की जांच करवाना बेहतर रहेगा.

National Highway पर जहां खराब हुई गाड़ी वहीं मिलेगा मकैनिक, NHAI ने तैयार कर लिया पूरा प्लान

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.