90 के दशक में गोविंदा ने कई बेहतरीन फिल्में और गाने दिए. वो जिस भी गाने को शूट करते थे उसमें इस तरह से मशरूफ हो जाते थे कि जब वो स्क्रीन पर बजता था तो उनके साथ-साथ फैंस भी थिएटर में नाचने के लिए मजबूर हो जाते थे. आज वो भले ही फिल्मों में काम नहीं कर रहे हैं लेकिन एक समय था जब उन्होंने कई हिट गाने दिए. लेकिन बहुत कम ही लोगों को पता होगा कि उन पर और रवीना टंडन पर फिल्माया गया एक एवरग्रीन सॉन्ग भोजपुरी गाने से निकला था. चलिए बताते हैं इसके बारे में.
दरअसल, आपको गोविंदा के जिस गाने के बारे में बता रहे हैं, वो आज से 28 साल पहले आया था, जिसमें उनके साथ रवीना टंडन लीड रोल में थीं. इस फिल्म भी बॉक्स ऑफिस में हिट रही थी. गाने का रीमेक भी आ चुका है लेकिन जो गोविंदा वाले गाने में बात थी वो उसमें दिखी नहीं. इसका टाइटल था 'अंखियों से गोली मारे'.
कांप उठेगा बॉक्स ऑफिस! 'टॉक्सिक' ही नहीं, 'केजीएफ' स्टार यश की आ रहीं ये 5 धमाकेदार फिल्में
भोजपुरी गाने से निकला था 'अंखियों से गोली मारे'
बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार समीर अंजान के इंटरव्यू की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो गोविंदा और रवीना टंडन के हिट सॉन्ग 'अंखियों से गोली मारे' की मेकिंग को लेकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं. इसमें वो भोजपुरी गाने का जिक्र करते हुए बताते हैं, 'जबसे सिपाही से बनल हवलदार रे नथुनिया पे गोली मारे...सइयां हमार रे, नथुनिया पे गोली मारे...मैंने बोला इसे हिंदी में कौन सुनेगा? वो (मेकर) बोले कि आपका जादू आ जाएगा तो बात ही कुछ और होगी. वो जिद्द पर आ गए. फिर मैं मान गया.'
पहले बनी ट्यून फिर यूं बना हिट गाना
समीर अंजान आगे बताते हैं, 'खैर आ गई वो फिल्म गोविंदा की दूल्हे राजा. जब मैंने आनंद मिलिंद से कहा कि यार ये क्या गाना है बड़ा अजीब गाना है. क्या करें? मुझे याद है कि उस समय चिन्नी प्रकाश एक मशहूर डायरेक्टर थे. उन्होंने आकर कहा कि देखिए समीर जी आपने मुझे ये रिदम पर आपने मुझे गाना दे दिया तो मैं गोविंदा को क्या नचाऊंगा तो आप कुछ करो इस पर.'
15 करोड़ में 470% प्रॉफिट कमाने वाली मलयालम फिल्म, जो मोहनलाल की 'दृश्यम 3' को भी देती है टक्कर
'मैंने बोला कि एक काम करो इस गाने की मॉर्डन ट्यून बनाओ और मैं इसके बोल घुमाता हूं. एक ही चीज है गोली मारे. इसको लेकर आता हूं. कैसे लेकर आता हूं पहले तुम ट्यून तैयार करो. फिर उन्होंने ट्यून बनाई और फिर मैंने इस गाने को बनाया. अपने दिवाने का कर दे बुरा हाल रे... फिर आनंद मिलिंद जी को बुलाया और सुनाया तो वो 5 मिनट तक मेरे हाथ चूमते रह गए थे.'
View this post on Instagram
कार्तिक आर्यन की फिल्म में हुआ था गाने का रीमेक
गौरतलब है कि गोविंदा और रवीना टंडन का हिट सॉन्ग 'अंखियों से गोली मारे' को कार्तिक आर्यन की फिल्म में फिर से फिल्माया गया था, जो कि इसका रीमेक वर्जन था. इस गाने को कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'पति पत्नी और वो' में फिल्माया गया था. हालांकि, इसके लिए एक्टर को काफी ट्रोल भी किया गया था.
28 साल पहले आई थी गोविंदा और रवीना टंडन की फिल्म
आपको बता दें कि गोविंदा और रवीना टंडन की फिल्म 'दूल्हे राजा' में सॉन्ग 'अंखियों से गोली मारे' को फिल्माया गया था. फिल्म को साल 1998 में रिलीज किया गया था. इसमें कादर खान और मोहनीश बहल जैसे कलाकार अहम रोल में थे. सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म का निर्माण 5 करोड़ के बजट में करीब 23 करोड़ का बिजनेस किया था. इस लिहाज से फिल्म ने 360% प्रॉफिट कमाया था.